Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 12 जुलाई यानी शनिवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश समिति के नव-निर्मित मुख्यालय ‘मराजी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया। (Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala) इस दौरान उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया, पौधारोपण किया, दीप प्रज्वलित कर रिबन काटा और परिसर में दिवंगत नेता के. जी. मरार की कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala: आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है यह दौरा
यह दौरा राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala) अमित शाह ने नए कार्यालय से पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए कहा कि केरल में बीजेपी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और नया भवन इसी भरोसे का प्रतीक है।
उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। (Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala) बात दे, ‘मराजी भवन’ अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है और यह पार्टी की सांगठनिक मजबूती को नई दिशा दिखायेगा।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
भाजपा ने इस आयोजन के लिए राज्य के दक्षिणी जिलों से लगभग 40,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की योजना बनाई थी। इस मौके पर आयोजित सार्वजनिक सभा में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राज्य में पार्टी को मजबूत करने का भरोसा जताया। उपस्थित लोगों के लिए सामुदायिक भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
Also Read –Trump English question viral: “इतनी अच्छी इंग्लिश कहां से सीखी?” अफ्रीकी राष्ट्रपति के मुरीद हुए ट्रंप, पुछा ये अजीब सा सवाल
अमित शाह आज शाम 4 बजे कन्नूर होंगे रवाना
जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार देर रात एक खास विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंचे शाह ने आज शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक की जिसमें स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। (Amit Shah Inaugurated New Office In Kerala) इसके बाद दोपहर 4 बजे के करीब अमित शाह कन्नूर के लिए रवाना होने, जहां वो प्रसिद्ध थलिपाराम्बा स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद अमित शाह के आज शनिवार को ही शाम तक दिल्ली लौटने की संभावना है।
बता दे, भाजपा फिलहाल तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मुख्य विपक्षी दल है और आने वाले निकाय चुनावों में वाम मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। मराजी भवन का उद्घाटन इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।