विदेश

Bangladesh Sheikh Hasina statement: क्या यही है ‘नया बांग्लादेश’..अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाना…! यूनुस सरकार पर जमकर गरजीं शेख हसीना

Published

on

Bangladesh Sheikh Hasina statement: क्रिसमस की खुशियों के बीच बांग्लादेश की सियासत में अचानक हलचल तेज हो गई। जहां एक ओर लोग शांति और भाईचारे का त्योहार मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का एक तीखा बयान सुर्खियों में आ गया। उन्होंने मौजूदा हालात पर एक गहरी चिंता और कड़ा हमला भी था।

शेख हसीना ने अपने संबोधन की शुरुआत क्रिसमस की शुभकामनाओं से की और फिर बांग्लादेश की पुरानी पहचान को याद दिलाया। (Bangladesh Sheikh Hasina statement) उन्होंने कहा कि बांग्लादेश कभी सांप्रदायिक सद्भाव का चमकता उदाहरण हुआ करता था, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग साथ रहते थे। लेकिन इसके तुरंत बाद उनका लहजा सख़्त हो गया। उन्होंने मौजूदा यूनुस सरकार पर गैर-कानूनी तरीके से सत्ता पर कब्ज़ा करने और शासन के दौरान अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया।

Also Read –Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी

Bangladesh Sheikh Hasina statement: राष्ट्रपिता के सपने का हवाला

अपने भाषण में शेख हसीना ने राष्ट्रपिता के उस सपने को याद किया, जिसमें एक गैर-सांप्रदायिक बांग्लादेश की कल्पना की गई थी। (Bangladesh Sheikh Hasina statement) उन्होंने कहा कि अवामी लीग ने हमेशा सभी धर्मों के लोगों के सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए काम किया। लेकिन मौजूदा हालात में धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। उनका आरोप था कि गैर-मुस्लिम समुदायों को डर और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

हिंसा की घटनाओं से बढ़ी चिंता

शेख हसीना का बयान ऐसे समय आया है, जब मयमनसिंह में एक कपड़ा मिल कर्मचारी और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। (Bangladesh Sheikh Hasina statement) ईशनिंदा के आरोप में हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। शेख हसीना ने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जो अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Also Read –Gujarat Earthquake: चैन से सो रहे थे लोग… अचानक कांप गई धरती… गुजरात में ऐसा क्या हुआ कि तड़के नींद में सहम गए लोग

फिर एक हिंदू की मौत और सवालों की बौछार

इसी बीच एक और हिंदू युवक अमृत मंडल उर्फ सम्राट की पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वह कुछ समय पहले देश छोड़कर गया था और हाल ही में गांव लौटा था। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल और गहरे कर दिए हैं।

अपने भाषण के अंत में शेख हसीना ने उम्मीद जताई कि यह अंधेरा ज्यादा दिन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग इस हालात को स्वीकार नहीं करेंगे और क्रिसमस का संदेश आपसी भाईचारे को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version