News

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कौन से Contestant हैं सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे? यहां देखें पूरी लिस्ट

Published

on

Bigg Boss 19 Contestants List: गौरव खन्ना, पायल गेमिंग...से लेकर हुनर गांधी  तक ये होंगे सलमान खान के शो कंटेस्टेंट | Bigg Boss 19 Contestants List From  Gaurav Khanna Payal Gaming to

Bigg Boss 19: भारत में बिग बॉस का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोलता है। इस बार Bigg Boss 19 में कई शानदार Contestants की धमाकेदार एंट्री हुई है जो लोगों के बीच काफी फेमस हैं। लोगों को इस बार बिग बॉस में म्यूजिक, टीवी, फिल्म से लेकर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के नखरे और ड्रामे देखने को मिलेंगे। (Bigg Boss 19) लेकिन इस बार बिग बॉस सिर्फ हाई प्रोफाइल ड्रामा के लिए ही नहीं बल्कि पढ़े-लिखे कंटेस्टेंट्स के लिए भी चर्चा में है। अशनूर कौर से लेकर कुनिका सदानंद तक, इस बार के बिग बॉस में कई ऐसे सितारे और फेमस हस्तियां हैं जिन्होंने पढ़ाई और करियर दोनों में बैलेंस बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में।

Bigg Boss 19: अमाल मलिक

अमाल मलिक, म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। ये बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा हैं। अमाल ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। (Bigg Boss 19) इसके बाद उन्होंने ऊषा प्रविण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंन विदेश का रुख किया और लंदन के ट्रिनिटी लाबन स्कूल से मास्टर्स की डिग्री हासिल की । उनकी पढ़ाई और म्यूजिक करियर दोनों ही उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग पहचान देते हैं।

Also Read –Indian security forces: 20 साल से घुसपैठ करा रहा ह्यूमन GPS समंदर चाचा ढेर, बांदीपोरा में हुआ एनकाउंटर, पाक को करारा झटका

अशनूर कौर

महज 5 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरूआत करने वाली खूबसूर और ग्लेमरस अशनूर कौर टीवी और फिल्मों की दुनिया में बचपन से ही मशहूर हैं। (Bigg Boss 19) इतनी कम उम्र से ही उन्होंने अपने करियर और पढ़ाई में अच्छा बैलेंस बना कर रखा है। अशनूर ने मुंबई के रयान इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग पूरी की और इसके बाद जय हिंद कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया। एक्टिंग और पढ़ाई दोनों को बैलेंस करने का उनका अंदाज युवाओं के लिए प्रेरणा है।

गौरव खन्ना

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना भी इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा हैं। वे न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि पढ़ाई में भी आगे रहे हैं। (Bigg Boss 19) कानपुर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई से एमबीए किया। इसके बाद गौरव ने अपने करियर की शुरुआत आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को चुना और आज टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम बन गए। हैं।

Also Read –PM Modi Japan Visit: अब चीन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जापान में रहा जलवा, जानिए पूरी डिटेल

यूट्यूबर मृदुल तिवारी

यूट्यूबर मृदुल तिवारी अपने मजेदार वीडियोज के लिए काफी मशहूर हैं। बात करें उनके एजुकेशन की तो उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा और अपने फनी कंटेंट से लाखों लोगों का दिल जीता।

कुनिका सदानंद

फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद कौन नहीं जानता। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। लेकिन इसके साथ ही कुनिका ने पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग करियर के साथ ही उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है और 2020 में एलएलएम (L.L.M) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि उन्हें इस शो में सबसे पढ़े-लिखे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शुमार करती है।

Bigg Boss 19 Contestants| Bigg Boss 19 highest educated contestant| Ashnoor  Kaur| Gaurav Khanna | Bigg Boss 19 में कौन से Contestant हैं सबसे ज्यादा  पढ़े-लिखे? यहां देखें पूरी लिस्ट | News Track in Hindi

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version