News
Bihar Election 2025: अब बंगाल की बारी है…. बिहार में NDA की बंपर बढ़त पर दहाड़े गिरिराज सिंह
Published
14 घंटे agoon
By
News Desk
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में एनडीए की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार की जीत हमारी है और अब बंगाल की बारी है। पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार में एनडीए को मिले रुझान से गिरिराज सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम बिहार में जीत रहे हैं और अब बंगाल को जीतने के लिए आगे बढ़ेंगे।
Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने क्या कहा?
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं तो चुनाव के वक्त से एक बात को लगातार दोहरा रहा था कि चुनाव में एनडीए ही जीतेगी और सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में होंगे। (Bihar Election 2025) उन्होंने कहा कि बिहार में जीत हमारी नहीं, एनडीए की एकजुटता की जीत होगी। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जाता है। बिहार के विकास को जाता है। एनडीए की सरकार ने बिहार में विकास किया है और यह जीत बिहार की जनता की जीत है।
फिर से एनडीए की सरकार
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव, उनकी पार्टी और विपक्ष के नेता दिन में सपने देख रहे थे कि गांधी मैदान बुक कर दिया गया, लेकिन उन्हें भी पता चल गया है कि इस बार एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। (Bihar Election 2025) चुनाव परिणाम से पहले राजद नेताओं के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम है ईवीएम पर निशाना साधना। अब लग रहा है हार के बाद वह फिर से ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे या वोट चोरी के आरोप लगाएंगे, उनका काम शुरू से यही करना है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, 232 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। 77 सीटों पर जदयू, 73 सीटों पर भाजपा और लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे चल रही है।

You may like

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टर्स का ‘स्टारडम’ फेल या हिट… यहां जानें कौन मार रहा बाजी, जल्द होगा किस्मत का फैसला!

Amit Shah Meeting on 10/11 Delhi Blast: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!

Sri Lanka Players Return: पाकिस्तान क्रिकेट फिर तबाह! इस्लामाबाद ब्लास्ट से दहशत, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने छोड़ा दौरा!

PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी ने की भूटान के चौथे नरेश से मुलाकात, महोत्सव में लिया भाग
Anti Terror Operation: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ा वार, कुलगाम और शोपियां में 200 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की छापेमारी

Lucknow Jail High Alert: दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जेल अलर्ट मोड पर! 18 आतंकी आरोपियों पर रखी जा रही कड़ी नजर, बाहरी प्रवेश पर बैन




