Connect with us

News

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टर्स का ‘स्टारडम’ फेल या हिट… यहां जानें कौन मार रहा बाजी, जल्द होगा किस्मत का फैसला!

Published

on

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। इस बार के चुनाव में किसने बाजी मारी ये भी बस कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा। (Bihar Election Result 2025) इस बार मनोरंजन जगत के कई कलाकार चुनावी मैदान में प्रचार-प्रसार करते नज़र आये, जिनमें सबसे अधिक चर्चा में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव रहे। इनके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा और गायिका मैथिली ठाकुर ने भी राजनीति में पहली बार कदम रखा है।

Bihar Election Result 2025: खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने छपरा से चुनावी मैदान में कदम रखा है। वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार हैं और उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छोटी कुमारी से है। (Bihar Election Result 2025) खेसारी लाल यादव ने अपनी जीत के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। बिहार चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर प्रचार किया और उनकी रैलियों में जनता का बड़ा सैलाब उमड़ा। हालांकि अब देखना ये है कि क्या उनका ‘स्टारडम’ उन्हें जीत का ताज पहना पायेगा या नहीं। फिलहाल अब तक खेसारी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं।

रितेश पांडे

जाने माने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे भी इस बार चुनावी मैदान में कदम रखा है। उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से बिहार की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। (Bihar Election Result 2025) रितेश पांडे की प्रसिद्धता और फैन फॉलोइंग को नज़र में रखते हुए, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि वे चुनाव में कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वे NDA और महागठबंधन के उम्मीदवारों को कांटे की टक्कर देते नज़र आ रहे हैं।

मैथिली ठाकुर

प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाने में पूरा ज़ोर लगा दिया है। मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। (Bihar Election Result 2025) मैथिली ठाकुर एक जानी-मानी लोक गायिका हैं और उनका यह पहला चुनाव है। उनका ये पहली बार है जब वो चुनावी मैदान में कदम रखा हैं। उन्हें भाजपा ने टिकट दिया है और उनका बड़ा मुकाबला RJD से है।

Also Read –Maulana Fazlur Rehman: पाकिस्तान की बड़ी साजिश, ढाका पहुंचे विवादित नेता मौलाना फजलुर, दुश्मनों के खिलाफ जिहाद का ऐलान

नेहा शर्मा ने भी किया प्रचार

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी इस चुनाव में बहुत सक्रीय रहीं। उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस की टिकट पर ये चुनावी मैदान में उतरे हैं। (Bihar Election Result 2025) वो भागलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी बेटी नेहा शर्मा ने पिता के लिए लगकर प्रचार किया। अब देखना है कि क्या एक्ट्रेस का प्रचार अजीत शर्मा को जीत दिलवा पायेगा या नहीं।

पवन सिंह ने भी जन्मकर किया चुनाव का प्रचार

पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। (Bihar Election Result 2025) पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं, कराकट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और शुरुआती रुझानों के मुताबिक, वो पीछे चल रही हैं।

छपरा में खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका

छपरा विधानसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी तकरीबन 3301 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। उनके पीछे RJD के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव हैं, जिन्हें अब तक 2327 वोट प्राप्त हुए हैं।

Also Read –Bihar Election 2025: अब बंगाल की बारी है…. बिहार में NDA की बंपर बढ़त पर दहाड़े गिरिराज सिंह

काराकाट सीट पर कांटे की टक्कर – पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर

राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल काराकाट विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला और भी दिलचस्प होता दिखा रहा है। भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो इस बार निर्दलीय से चुनावी मैदान में उतरी हैं, शुरुआती दौर में पीछे हो गयी हैं। (Bihar Election Result 2025) फिलहाल वे तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर JDU के महाबली सिंह ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है, जबकि अरुण माले दूसरे स्थान पर हैं। काराकाट सीट पर पवन सिंह के नाम और ज्योति सिंह की एंट्री से चुनावी माहौल पहले दिन से ही बड़े चर्चा का विषय रहा था, लेकिन रुझान उनकी उम्मीदों के ठीक उल्टे दिखाई दे रहे हैं।

अलीनगर में गायिका का सियासी पदार्पण

छपरा विधानसभा सीट से RJD की तरफ़ से उम्मीदवार बने Khesari Lal Yadav के लिए यह राजनीतिक मैदान में खड़ा होना आसान नहीं रहा। शुरुआती गणनाओं में उन्होंने होड़ दिखाई, लेकिन शुरुआती रुझान फिलहाल ये बता रहे हैं कि भाजपा की उम्मीदवार Maithili Thakur 974 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। (Bihar Election Result 2025) देखा जाए तो ये एक तरह से विकास यह संकेत दे रहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में लोकप्रिय नाम का वोट बैंक राजनीतिक ताकत में बदलने की प्रक्रिया आसान नहीं है। Khesari Lal Yadav ने हाल ही में RJD जॉइन किया था, जिसकी पृष्ठभूमि भी इस दांव को समझने में मदद कर सकती है।

आगे क्या है संकेत?

  • भोजपुरी स्टार ने जिस छवि और लोकप्रियता को सियासी पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया है, वहाँ देखा जाए तो चुनौतियाँ भी कम नहीं। Khesari Lal Yadav का हालिया रुझान बताता है कि केवल स्टारडम से जीत का फैलसा नहीं किया जा सकता।
  • वहीं Maithili Thakur की लीड यह संकेत दे रही है कि नए चेहरे-नए उम्मीदवारों की लोकप्रियता के साथ-साथ पार्टियों के वोट-बैंक, संगठन-शक्ति और स्थानीय स्वीकार्यता अहम भूमिका निभा रही है।
  • इन दोनों मामलों में यह साफ है कि भोजपुरी सिनेमा-संगीत से राजनीति में प्रवेश सिर्फ नाम तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे राजनीतिक चुनौतियों, क्षेत्रीय समीकरणों और वक्त-के साथ चलने वाली रणनीति की जरूरत होती है।

वहीं, छपरा में Khesari Lal Yadav का संघर्ष और अलीनगर में Maithili Thakur की शुरुआत दोनों ही यह संकेत दे रहे हैं कि भोजपुरी स्टार्स का राजनीतिक मैदान में कदम रोचक तो है, लेकिन बेहद जटिल भी। (Bihar Election Result 2025) इस चुनाव में ‘स्टार पावर’ के साथ-साथ राजनीतिक संगठन, स्थानीय जनहित-मुद्दे और मतदाता की बदलती उम्मीदें-सब मिलकर निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। फ़िलहाल अबतक के रुझान से साफ़ होता दिखा रहा है कि, वो सिर्फ वोटों की गिनती नहीं बल्कि राजनीति-कला का नया अध्याय ले कर आया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *