Chandigarh Mayor Election: इंडिया गठबंधन (Chandigarh Mayor Election) को पहले ही चुनाव में करारा झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जीत का जादुई आंकड़ा 19 होता है।
इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। वहीं भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं। इसके बावजूद 16 वोट पाकर भाजपा जीत गई है।
वहीं पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं।
सदन में काफी हंगामा चल रहा है। भाजपा के मनोज सोनकर को मेयर घोषित कर दिया गया है। भाजपा को 16 वोट मिले हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले हैं। वहीं आठ वोट अमान्य हैं।