China News: चीन के कुनमिंग शहर में एक महिला की आंखों से 60 से अधिक जिंदा कीड़े निकाले गए हैं। यह एक दुर्लभ मामला है। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला को आंखों में खुजली हो रही थी। एक दिन, उसने इससे राहत पाने के लिए अपनी आखों को उंगली से रगड़ा। इसके बाद जो हुआ, उसे देख कर वह हैरान रह गई, क्योंकि उसकी आंख से एक परजीवी कीड़ा (Parasite Worm) बाहर गिर गया। वह घबरा गई और उसे चीन के कुनमिंग (Kunming) के एक लोकल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जांच करने पर जब डॉक्टरों को पता चला कि उसकी आंखों और पलकों के बीच की जगह में कीड़े रेंग रहे हैं, तो वे हैरान रह गए।
डॉक्टरों ने उसकी दाहिनी आंख से 40 से अधिक और बायीं आंख से 10 से अधिक जीवित कीड़े निकाले। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुल मिलाकर उसकी आंखों से 60 से अधिक परजीवी कीड़े निकाले गए। डॉक्टर गुआन (Dr Guan) ने महिला की आंखों का ऑपरेशन किया। उनका कहना है कि परजीवियों की 60 से अधिक संख्या की वजह से यह एक दुर्लभ मामला बन गया है। डॉक्टरों का मानना था कि वह फिलारियोइडिया (Filarioidea) प्रकार के राउंडवॉर्म (Roundworm) से संक्रमित थी, जो मक्खी के काटने से फैलता है।
पीड़ित महिला का मानना है कि इसकी अधिक संभावना है कि वह कुत्तों या बिल्लियों से संक्रमित हुई है, जो अपने शरीर पर संक्रामक लार्वा (Infectious Larvae) ले जाते हैं। वह सोचती है कि उसने जानवरों को छुआ होगा और उसके तुरंत बाद अपनी आंखें मल ली होंगी। डॉक्टरों ने पीड़ित महिला को बार-बार जांच के लिए वापस आने के लिए कहा है, क्योंकि हो सकता है कि वहां संक्रामक लार्वा रह गया हो। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि उसे पालतू जानवरों को छूने के तुरंत बाद अपने हाथ धोने चाहिए।
कुछ राउंडवॉर्म प्रजातियां आंख के कंजंक्टिवा (Conjunctiva) पर बसने के लिए जानी जाती हैं। ये कीड़े आमतौर पर अफ्रीका में अधिक पाए जाते हैं। इस राउंडवॉर्म से संक्रमित आखों में सूजन हो सकती है। हालांकि कुछ मामलों में वे अंधापन का भी कारण बन सकते हैं। इस मामले से लोगों को यह सीखना चाहिए कि पालतू जानवरों को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। इससे परजीवियों से संक्रमण से बचा जा सकता है।
Pingback: Animal Box Office Collection Day 9: ‘एनिमल’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, 9वें दिन 400 करोड़ के पार होगी रणबीर कपूर की फिल्म! ज
Pingback: Russia Ukraine War: 80 दिनों बाद रूस ने यूक्रेन पर की क्रूज मिसाइलों की बौछार, दो की मौत, कई घायल - नौ दुनिया : देश व
Pingback: Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला लावारिस बैग, चेक किया तो उड़ गए सभी के होश - India 24x7 Live TV | Latest News Updates
Pingback: Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या में दोनों फरार हत्यारो को पुलिस ने दबोचा - India 24x7 Live TV | Latest News Updates
Pingback: Article 370 Verdict: 'भारत का अभिन्न अंग है जम्मू-कश्मीर', अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फैसले पर सवाल
Pingback: Virat- Anushka: कैसे विराट-अनुष्का की 'रब ने बना दी जोड़ी'? दोनों मना रहे आज अपनी शादी की एनिवर्सरी - भारती