राष्ट्रीय समाचार

Christian state conspiracy India: भारत को ‘ईसाई राज्य’ बनाने की साजिश का सबसे बड़ा भंडाफोड़! NIA की रेड में इंटरनेशनल नेटवर्क का हुआ खुलासा

Published

on

Christian state conspiracy India: भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नॉर्थ ईस्ट भारत में कथित तौर पर ‘ईसाई बहुल अलग राज्य’ बनाने की साजिश का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों में विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे इस पूरे मामले ने अंतरराष्ट्रीय आयाम ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस नेटवर्क का मकसद भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों खासकर मिजोरम और आसपास के क्षेत्रों में अस्थिरता फैलाना और एक अलग राज्य की मांग को हिंसक रूप देना था। (Christian state conspiracy India) जांच एजेंसियों को छापेमारी के दौरान ड्रोन, हथियारों का जखीरा, और प्रशिक्षण से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

Also Read –Iran War Impact on Internet: ठप हो जाएगा इंटरनेट! तेल, गैस के बाद ईरान का बड़ा फैसला, भारत के लिए बड़ा संकट

Christian state conspiracy India: ड्रोन और हथियारों का नेटवर्क का ‘भंडाफोड़’

NIA की जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा ड्रोन तकनीक का प्रयोग कर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और संभावित हमलों की तैयारी की जा रही थी। (Christian state conspiracy India) इसके अलावा, हथियारों के संग्रह और उनके इस्तेमाल के लिए बाकायदा ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे थे।

एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह कोई साधारण साजिश नहीं थी, बल्कि एक संगठित और सुनियोजित नेटवर्क था, जिसमें स्थानीय और विदेशी तत्व मिलकर काम कर रहे थे। इन सब के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि कुछ गिरफ्तार आरोपियों के संबंध अंतरराष्ट्रीय संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय संगठनों से भी बताए जा रहे हैं।

Also Read –Dhurandhar 2 Brutal Scene: बाप रे! धुरंधर 2 का ये सीन देख निकल पड़ेगी चीखें, मेजर इकबाल की हत्या से है जुड़ा, देखें

विदेशी नागरिकों की भूमिका से बढ़ी चिंता

इस मामले में यूक्रेन और अमेरिका के नागरिकों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की गंभीर रूप से चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि ये विदेशी नागरिक स्थानीय लोगों को हथियार चलाने और गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दे रहे थे। (Christian state conspiracy India) हालांकि, कुछ विदेशी सरकारों की तरफ से इन गिरफ्तारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने तक किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

नॉर्थ ईस्ट में पहले भी रहे हैं अलगाववादी आंदोलन

बता दे, नॉर्थ ईस्ट भारत का इतिहास अलगाववादी आंदोलनों से जुड़ा रहा है। मिजोरम में भी अतीत में विद्रोह और अलग राज्य की मांग उठ चुकी है, जिसे बाद में शांति समझौते के माध्यम से सुलझाया गया था। साल 1986 के मिजो समझौते के बाद क्षेत्र में शांति स्थापित हुई और मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

ऐसे में अब विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान साजिश उसी पुराने मुद्दे को फिर से हवा देने का प्रयास हो सकता है। हालांकि, इस बार तकनीक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के प्रयोग ने इसे और ज्यादा खतरनाक बना दिया है।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, म्यांमार और बांग्लादेश से सटी सीमाओं का प्रयोग इस नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था। इन सीमाओं के माध्यम से न केवल हथियारों की तस्करी की जा रही थी, बल्कि संदिग्ध लोगों की आवाजाही भी हो रही थी।

हाल के सालों में केंद्र सरकार ने इन सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाने और फेंसिंग जैसे कदम उठाए हैं। (Christian state conspiracy India) बावजूद इसके, यह मामला दिखाता है कि कुछ इलाकों में अब भी सुरक्षा चुनौतियां बनी हुई हैं।

केंद्र सरकार का सख्त रुख

सरकार ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए साफ़ किया है कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी साजिश को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (Christian state conspiracy India) गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, NIA को इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

साथ ही, यह भी संकेत दिए गए हैं कि आगामी वक़्त में नॉर्थ ईस्ट के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

NIA की ये कार्रवाई देश के लिए बड़ी सफलता

NIA की इस कार्रवाई को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। (Christian state conspiracy India) हालांकि, जांच अभी जारी है और आगामी कुछ दिनों में इस मामले से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यह घटना एक बार फिर स्पष्ट कर रही है कि भारत को न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी ताकतों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां पहले से संवेदनशील सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियां मौजूद हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version