Connect with us

राष्ट्रीय समाचार

Delhi Hariram Bansal PG Owner Arrested: 7 छात्रों की मौत के बाद पकड़ा गया PG मालिक! 3 राज्यों में छापेमारी…भिवाड़ी से हरिराम बंसल गिरफ्तार

Published

on

Delhi Hariram Bansal PG Owner Arrested: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में 6 सितंबर को हुए दिल दहला देने वाले बहुमंजिला इमारत हादसे में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 7 बेकसूर छात्रों की जान लेने वाली उस खौफनाक वारदात के बाद से ही पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे मुख्य आरोपी और भवन स्वामी हरिराम बंसल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। साउथ कैंपस पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को राजस्थान के भिवाड़ी इलाके में स्थित एक गुप्त ठिकाने से धर दबोचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर दिल्ली आ चुकी है और उससे लगातार गहन पूछताछ की जा रही है।

Also Read –Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री के सामने मराठी बोलने से किया मना कहा- 6 साल तक जेल में रहा

Delhi Hariram Bansal PG Owner Arrested: पालम विहार से फरार होकर राजस्थान में छिपा था आरोपी

6 सितंबर को पांच मंजिला पेइंग गेस्ट (पीजी) इमारत के ताश के पत्तों की तरह ढहने के तुरंत बाद से ही हरिराम बंसल पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। घटना वाले दिन ही दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने उसके पालम विहार स्थित आवास पर अचानक दबिश दी थी, लेकिन आरोपी वहां से पहले ही रफूचक्कर हो चुका था। आरोपी के पास पासपोर्ट होने के कारण पुलिस ने देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया था और सभी हवाई अड्डों को मुस्तैद कर दिया था।

Also Read –Satya Niketan Building Collapse Row: दिल्ली में 6 छात्रों की मौत के बाद जागा MCD, 72 घंटे में बिल्डिंग गिराने का अल्टीमेटम, अफसरों की भी जाएगी कुर्सी!

10 टीमों का ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस को पक्का अंदेशा था कि आरोपी किसी करीबी के जरिए दिल्ली-एनसीआर में छिपा बैठा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी के मार्गदर्शन में 10 अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के दर्जनों स्थानों पर आरोपी के रिश्तेदारों व सहयोगियों के घरों पर लगातार दबिश दी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सटीक मुखबिरी के दम पर पुलिस ने भिवाड़ी में उसके गुप्त ठिकाने को ट्रैक किया और उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलेंगे अवैध निर्माण और लापरवाही के राज

पुलिस अब हरिराम बंसल पर दर्ज गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105) और लापरवाही की गंभीर धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। रिमांड पर लेकर आरोपी से यह उगलवाया जाएगा कि बिना किसी अनुमति और सुरक्षा मानकों के 55 वर्ग गज के छोटे से प्लॉट पर 5 मंजिला अवैध ढांचा किसकी शह पर तैयार किया गया था। इस गिरफ्तारी से हादसे के शिकार हुए पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *