Delhi Rains: राजधानी में सोमवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से दिन में उमस भरी गर्मी रही। हालांकि शाम को कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। (Delhi Rains) शाम को पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई।
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 83, फरीदाबाद का 62, गाजियाबाद का 93 व नोएडा का एयर इंडेक्स 90 रहा। (Delhi Rains) इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेनो (Greater Noida) का एयर इंडेक्स 102 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 141 रहा।
Pingback: Anushka Sharma: ने शेयर की वामिका और अकाय के पहले रक्षाबंधन की तस्वीर, क्यूट राखी ने जीता फैंस का दिल - भारती