News

Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु-करण की बेटी हुईं पूरे 2 साल की, देवी का गाना गाते क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Devi Basu Birthday: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी हैं। आज बिपाशा की बेटी देवी का दूसरा जन्मदिन है। इस खास मौके पर बिपाशा ने देवा का एक गाना गाते क्यूट वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिस पर प्रशंसक लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं और देवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Devi Basu Birthday

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की नन्हीं बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर 12 नवंबर, 2024 को 2 साल की हो गई हैं। वैसे तो बिपाशा अक्सर अपनी बेटी देवी की प्यारी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अपनी बेटी के जन्मदिन पर आज बिपाशा ने एक खास वीडियो साझा किया जिसमें देवी गाना गाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देवी ने एक खूबसूरत सफेद ड्रेस पहनी हुई है और वह बेहद प्यारी लग रही है। बिपाशा बसु उसे फिल्माने की कोशिश कर रही हैं, जबकि नन्ही सी बच्ची “मम्मी” कहती हुई और अपनी मीठी आवाज में गाना गाती सुनाई दे रही हैं। (Devi Basu Birthday) बिपाशा ने इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पता नहीं समय कैसे बीत जाता है… आज देवी 2 साल की हो गई, यह परम आनंद है, उसे इतना प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद, दुर्गा दुर्गा”।

देवी के इस क्यूट वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Devi Basu Birthday) एक प्रशंसक ने लिखा ‘ये सबसे क्यूट परी है’, एक और प्रशंसक ने लिखा ‘भगवान तुम्हारी रक्षा करें देवी’, एक और प्रशंसक ने लिखा ‘हैप्पी बर्थ डे क्यूटी पाई.. माई स्ट्रोबेरी’, एक और प्रशंसक ने लिखा ‘बहुत क्यूट’।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में शादी के लगभग छह साल बाद 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। (Devi Basu Birthday) काम की बात करें तो बिपाशा देवी के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म फाइटर में देखा गया था।

CM Yogi Phulpur Speech: 'Samajwadi Party अपराधियों को पालने का production house' | UP By Election

1 Comment

  1. Pingback: Lakhimpur Kheri : गैर हाजिर शिक्षामित्र का रोका मानदेय, प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश - भारतीय स

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version