News
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में पहनी पंजाब के इस महान शासक जैसी ड्रेस जिन्हें कहते हैं पंजाब का शेर

Published
2 सप्ताह agoon
By
News Desk
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल और पेरिस फैशन वीक में धमाल मचाने के बाद, दिलजीत दोसांझ ने इस साल शाहरूख खान, कियारा आडवानी के साथ मेट गाला में डेब्यू किया है। मेट गाला में दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के गौरव को प्रदर्शित किया है। दिलजीत दोसांझ के ड्रेस को देखकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना पंजाब के इस महान महाराज से की है।

मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने पहनी महाराज जैसी ड्रेस
Diljit Dosanjh साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट के लिए महाराज बने। उनका पहनावा प्रबल गुरूंग द्वारा डिजाइन किया गया था। (Diljit Dosanjh Met Gala 2025) सफेद पगड़ी और सफेद पोशाक में दिलजीत दोसांझ बिल्कुल शाही लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को ज्वैलरी से पूरा किया। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपनी पंजाबी जड़ों को बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उनकी लंबी सफेद टोपी पर पंजाबी लैग्वेज में लिखा हुआ था। तो वहीं उनकी तलवार भी शाही लुक को रिप्रजेंट कर रही थी।
Diljit Dosanjh के इस ड्रेस को देखकर नेटिजन्स ने जमकर तारीफ की है। पहली बार किसी दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने Met Gala 2025 में पहली बार शिरकत की है और लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। (Diljit Dosanjh Met Gala 2025) तो वहीं कुछ नेटिजन्स ने Diljit Dosanjh के इस लुक की तुलना पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह से की है।
Diljit Dosanjh Met Gala 2025: महाराजा रणजीत सिंह कौन थे
महाराजा रणजीत सिंह (1780-1839) उत्तर पश्चिमी भारत में सिख साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने पंजाब को एक शक्तिशाली राज्य के रूप में एकजुट किया और अंग्रेजों को अपने साम्राज्य तक नहीं पहुँचने दिया। 1801 में 1839 में अपनी मृत्यु तक शासन किया था। 12 साल में उनके पिता की मृत्यु के बाद पूरा राज्य संभाला और वो उपलब्धि प्राप्त की जो भारत के इतिहास में बहुत कम राजाओं के पास ही थी। महाराज रणजीत सिंह को उनकी शौर्यता की वजह से पंजाब का शेर या शेर-ए-पंजाब कहा जाता था।
You may like
Ramayana Movie Cast: रामायण मूवी में मंदोदरी का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उठाएं सवाल, लहराया पाकिस्तान का झंडा देखें
Pawan Singh Operation Sindoor Song: पवन सिंह ने गाया ऑपरेशन सिंदूर पर गाना, भड़के लोग
Pawan Singh Bhojpuri Film Power Star: पवन सिंह की सबसे बड़ी फिल्म Power Star, जानिए कब होगी रिलीज
Janhvi Kapoor Video Viral: दादी मर गई, इनकी आशिकी चालू है… जान्हवी कपूर को बॉयफ्रेंड संग देख बौखलाए फैंस
Paresh Rawal On Nana Patekar: नाना पाटेकर ने प्रोड्यूसर को मटन खिलाकर उसी से धुलवाए थे बर्तन, परेश रावल बोले- ‘वो बाप है’