News

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ

Published

on

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ मराठा भाषा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं की ओर से सड़क पर मारपीट करने के बाद भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को खुली चौनती दे दी है। भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उन्हें भोजपुरी बोलने के कारण महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं। इस पर पलटवार करते हुए मनसे के एक नेता ने यादव को महाराष्ट्र आकर चुनौती स्वीकार करने की बात कही है। निरहुआ ने कहा-यह बयान भाषाओं के आधार पर लोगों में दरार पैदा करने के प्रयासों के विरोध में दिया है। उनका कहना है कि भारत की खूबसूरती उसकी भाषाओं में है और इसे नष्ट नहीं करना चाहिए। इसके बाद निरहुआ को मनसे सरकार के नेता से मिली धमकी, चलिए जानते हैं कितने अमीर है निरहुआ

Also Read –Nitin Gadkari on World War: कभी भी हो सकता है ‘महाविनाश’! नितिन गडकरी ने बता दी अंदर की बात; समझा दी पूरी गणित

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी

मनसे नेता यशस्वी किलेदार ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश में बैठकर बयानबाजी न करें। बल्कि महाराष्ट्र आकर दिखाएं। किलेदार ने चेतावनी दी कि मनसे कार्यकर्ता उन्हें वहीं जवाब देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी मराठी लोगों की एकता से डरती है और इसलिए ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है। किलेदार ने कहा कि दिनेश लाल यादव को अपनी चुनौती का परिणाम पता चला जाएगा। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मनसे कार्यकर्ता उनके गालों पर तमाचा मारेंगे।

Also Read –Bangladesh: रोहित और विराट के फैंस के लिए बुरी खबर, अगस्त में नहीं खेलेंगे दोनों दिग्गज!

दिनेश लाल यादव कितने अमीर है

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने MyNeta के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी हलफनामें में अपनी संपत्ति लगभग 9,40,63,536 रुपये यानि 9 करोड़ रुपये (Dinesh Lal Yadav Nirahua Net Worth In Rupees) से ज्यादा बताई है। उनकी देनदारियाँ लगभग 81,13,319 रुपये हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version