मनोरंजन

Divyanka Tripathi Pregnant: दिव्यांका त्रिपाठी हैं प्रेग्नेंट, खुद किया ऐलान, रिवील की डिलीवरी डेट

Published

on

Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर पिछले दिनों खबरें आईं थी कि उनके घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वालीं हैं, हालांकि अब तक दिव्यांका या फिर विवेक दहिया की तरह से प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म नहीं किया गया था, लेकिन अब दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है, जी हां! दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Pregnancy) ने खुद रिवील किया कि वे मां बनने वालीं हैं और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी ड्यू डेट भी रिवील कर दी है, आइए जानते हैं।

Also Read –Shashi Tharoor CM Face Kerala Election: मैं केरल का ‘मुख्यमंत्री’… शशि थरूर का बड़ा बयान, CM फेस पर सस्पेंस गहराया!

Divyanka Tripathi Pregnant: मां बनने वालीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी

पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा था कि टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे, और अब इन खबरों को दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi baby) ने खुद कंफर्म कर दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए कहा, “बेबी की ड्यू डेट मिड-जून में है। मैं और विवेक अभी ही बेबी चाहते थे, हमने कोशिश की और ये हो गया। हमें आशीर्वाद मिला। (Divyanka Tripathi baby) हमारे माता-पिता भी काफी खुश हैं। मैंने पहले ये खुशखबरी विवेक को दी और उसके बाद तुरंत अपने माता-पिता को बताया। हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है, चाहे लड़की हो या लड़का। और हां, मुझे कहना पड़ेगा कि हम इसे करीब 6 महीने तक छुपाने में कामयाब रहे। असल में मैं बहुत कम बाहर जाती थी।” दिव्यांका त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उनके घर पर सब बेहद एक्साइटेड हैं, नाम को लेकर भी डिस्कसन शुरू हो गया है। वे इस फेज को बेहद एंजॉय कर रहीं हैं। दिव्यांका ने कहा कि उनकी डिलीवरी (Divyanka Tripathi Delivery Date) मुंबई में ही होगी। दिव्यांका के इस कंफर्मेशन के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर है।

Also Read –T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता

जल्द होगा बेबी शॉवर

खबर है कि जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शॉवर भी होगा, जहां सिर्फ करीबी लोग ही शामिल होंगे, दोनों का परिवार बेबी के वेलकम की तैयारियों में जुट चुका है।

2016 में दिव्यांका-विवेक की हुई थी शादी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी निजी जिंदगी को हमेशा चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रखते हैं, दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत स्टार प्लस के शो “ये हैं मोहब्बते” के सेट पर हुई थी, कुछ समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक के घर किलकारी गूंजने वाली है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version