News
Eid Ul Adha 2024 : देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, कुर्बानी का दौर शुरू,जानिए क्यों मनाया जाता है ईद-अल-अजहा

Published
12 महीना agoon
By
News Desk
Eid Ul Adha 2024 : देशभर के मुसलमान आज यानि सोमवार (17 जून) को ईद-अल-अजहा मना रहे हैं। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद और मुंबई में माहिम की मखदूम अली माहिमी मस्जिद सहित देश की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के लिए लोगों मे सवेरे से ही मस्जिद में आना शुरू कर दिया था। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार दिखायी दे रहा है। मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर्व की खुशियां मना रहे हैं।
यौन उत्पीड़न केस: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा से आज 11 बजे पूछताछ करेगी CID#India24x7livetv #BreakingNews @BSYBJP #bjp pic.twitter.com/Vve13slXvW
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) June 17, 2024
Eid Ul Adha 2024: राष्ट्रपति ने दी बकरीद की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।

Eid Ul Adha 2024 : सद्भाव और एकजुटता के बंधन को मजूबत करें : PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईद उल अजहा की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।
Eid Ul Adha 2024 : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बकरीद की मुबारकबाद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को बकरीद की मुबारकबाद। यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां और सौहार्द लेकर आए।
Eid Ul Adha 2024 : क्यों मनाया जाता है ईद-अल-अजहा ?

ईद अल-अजहा या बकरीद एक इस्लामी पवित्र त्योहार है। इसे ‘बलिदान का त्योहार’ भी कहा जाता है, यह इस्लामी या चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह वार्षिक हज यात्रा के अंत का प्रतीक है। यह पैगंबर अब्राहम की अल्लाह के लिए सब कुछ बलिदान करने की इच्छा की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं और उसके बाद कुर्बानी देते हैं। ईद-उल फित्र पर जहां खीर बनाने का रिवाज है। वहीं बकरीद पर बकरे की कुर्बानी (बलि) दी जाती है।
You may like
Housefull 5 Advance Booking Report: हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप जाने कितने बिके टिकट
CDS on PaK: भारत अब सहन नहीं करेगा… दूसरे देश में जाकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने पाक को दी सख्त हिदायत, जनरल की बंद की बोलती
India Laser Beam: पाकिस्तान और चीन पर मंडराया काल! ब्रह्मोस तो ट्रेलर था, अब असली फिल्म होगी शुरू, भारत की लेज़र बीम से कांपा रहा दुश्मन
World’s Tallest Railway Bridge in Manipur: आसमान में इंजीनियरिंग का चमत्कार: मणिपुर में दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल तैयार
Bangladesh: भारत के खिलाफ दुश्मनी मोल लेने वाले बांग्लादेश की खुली पोल-पट्टी, इस बात को लेकर आखिर माननी पड़ी सच्चाई
IND vs ENG test series: इंग्लैंड दौरे के लिए किस आईपीएल टीम के कितने खिलाड़ी, इन टीम का कोई प्लेयर नहीं
Pingback: Lucknow News : नहीं थम रहा बाबा का बुलडोजर, 27 बुलडोजर से 279 मकान ढहाए गए, मंदिरों से शिफ्ट की गईं मूर्तियां - भ