FASTag KYC: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) FASTag KYC और One Vehicle, One FASTag अभियान के लिए समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है। अभी तक यह डेडलाइन 29 फरवरी 2024 थी।
जी हां, यदि आपने अभी तक FASTag KYC अपडेट नहीं किया है, तो आपको इसे जल्द से जल्द करवाना चाहिए। 29 फरवरी 2024 के बाद, KYC अपडेट नहीं कराने वाले यूजर्स को टोल प्लाजा पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
FASTag KYC कैसे अपडेट करें?
आप FASTag जारी करने वाले बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से KYC अपडेट कर सकते हैं।
इस अभियान के तहत, एक वाहन के लिए केवल एक FASTag जारी किया जाएगा। यदि आपके पास एक से अधिक FASTag हैं, तो आपको उन्हें बंद करना होगा और केवल एक FASTag का उपयोग करना होगा।
Pingback: Mukesh Ambani: अन्न सेवा के साथ गांववालों का आशीर्वाद लेने पहुंचा अंबानी परिवार - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़ब