Connect with us

News

Gangasagar Mela: मां गंगा के जयघोष से गूंज उठा तट; आरती से लेकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए दौड़ तक

Published

on

Gangasagar Mela: कहावत है, सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार…यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पहुंचने का राह बहुत कठिन है। हलांकि, अब यह रास्ता पहले से काफी सुगम हो गया है।

Gangasagar Mela: मां गंगा के जयघोष से गूंजने लगा है सागर तट…

आठ जनवरी से गंगासागर मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तीर्थयात्री गंगासागर पहुंचने लगे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी मेले के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। (Gangasagar Mela) कोलकाता से लेकर गंगासागर तक किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। शनिवार को इस बार की पहली सागर के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसके अलावा गंगा सागर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मैराथन ‘रन फॉर ग्रीन’ का भी आयोजन किया गया। रविवार तक 42 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

सागर तट पर गंगा आरती

इस बार भी सागर तट पर भव्य गंगा आरती हो रही है। शनिवार को इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। जैसा कि पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया था कि इस बार 11, 12 और 13 जनवरी को गंगासागर में सागर तट पर गंगा आरती होगी। पिछले साल भी गंगा आरती हुई थी। (Gangasagar Mela) शनिवार को सागर तट पर इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों तीर्थ यात्री इसके गवाह बने।

गंगासागर के लिए रन फॉर ग्रीन

दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन और जीबीडीए के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “रन फॉर ग्रीन गंगासागर” का आयोजन किया गया। (Gangasagar Mela) इस पहल के तहत पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस विशेष कार्यक्रम में 203 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें एडीएम जनरल, एडीएम लॉ, जिला अधिकारी, एनडीआरएफ के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कोस्ट गार्ड, एनजीो और सागर कॉलेज के छात्र शामिल थे। यह दौड़ 3.5 किलोमीटर की थी और इसका उद्देश्य गंगासागर क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

अब तक पहुंच चुके हैं 42 लाख तीर्थयात्री

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने रविवार को कहा कि देश और दुनिया से गंगासागर मेले में पवित्र तीर्थ यात्री भारी में सागरद्वीप पहुंच रहे हैं। (Gangasagar Mela) उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक गंगासागर में 42 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके है। पवित्र स्नान वाले दिन तक और 80 श्रद्धालुओं के सागर तट पर पहुंचने की उम्मीद है। यह बात आज उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पत्रकार सम्मेलन में उनके अलावा परिवहन मंत्री स्नेहाशिस चक्रवर्ती, दक्षिण 24 परगना के डीसी सुमित गुप्ता भी मौजूद थे।

सागर द्वीप में 54 किलोमीटर तक बैरिकेटिंग

श्रद्धालुओं की सहुलियत के लिये सागर तट पर 54 किलोमीटर का बैरिकेटिंग किया गया है ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। इसके साथ साथ पूरे सागर मेले में 617 ड्राप गेट बनाए गए हैं। पुण्यार्थियों को कपिलमुनी के दर्शन, गंगा आरती, सागर कथा सूनाने के लिये 62 जॉइंट स्किन के साथ साथ 8 एलईडी जोन का निर्माण किया गया है। पुण्यार्थी अपनो के साथ जुड़े रहे इसके लिए सागर मेले में मुफ्त वाईफाई के साथ साथ वाइस कॉल की सुविधा प्रदान किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *