News
Sonbhadra: डांडिया नाइट का हुआ भव्य आयोजन

Published
9 महीना agoon
By
News Desk
Sonbhadra: सोनभद्र स्थानीय पिपरी नगर पंचायत के मैदान में सामाजिक संस्था महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया ।जहाँ बड़ी संख्या में युवा, महिलायें,बच्चों ने पारंपरिक गीतों एवं लोकधुनों पर डांडिया नृत्य करते रहे। डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ (Sonbhadra) विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्राज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रेणुकूट निशा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आयोजित होने वाली डांडिया एवं गरबा से सामाजिक समरसता का संदेश जाता है ।विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश ओझा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को भक्ति, नैतिकता एवं सामाजिकता का स्पष्ट संदेश देती है। (Sonbhadra) भाजपा नेत्री इशिका पांडे ने महिला शक्ति फाउंडेशन को धन्यवाद दिया तथा कहा आप हमेशा समाज में इसी तरह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करते रहें। कार्यक्रम का समापन अदिशाक्ति जगत जननी माँ जगदंबा के जयकारे से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महिला शक्ति फाउंडेशन की नसरीन, सुनीता द्धिवेदी, सीता गुप्ता ,अनीता गुप्ता ,आशा सिंह ,किरण श्रीवास्तव, खुशबू मिश्रा, कविता,अंजनी कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सुनील ठाकुर
You may like
Bigg Boss OTT 3 Fame Adnaan Shaikh: अदनान शेख बनें पिता, पत्नी आयशा ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक
Kolkata Metro Disruption: कोलकाता मेट्रो बारिश ने रोकी रफ्तार, शहर की बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल
Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान
Chardham Yatra Red Alert: चारधाम यात्री सावधान! चारधाम यात्रा बनी मौत की घाटी, रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे का ब्रेक, पहाड़ों में तबाही का डर…
Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
Suryakumar Yadav Surgery: सूर्यकुमार यादव की सर्जरी पर आया अपडेट, स्पोर्ट्स हर्निया के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर