Hina Khan Husband: टीवी अदाकारा हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग शादी के बंधन में बंध गईं हैं। हिना खान और रॉकी जैसवाल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लगभग 12 सालों की डेटिंग के बाद हिना खान और रॉकी जैसवाल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। हिना खान ने रॉकी जैसवाल संग एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई, यहां तक कि मीडिया को भी हिना और रॉकी की शादी की जरा भी भनक नहीं लग पाई। हिना खान ने अचानक से शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को शॉक्ड कर दिया। चलिए बताते हैं कि हिना खान के शौहर रॉकी जैसवाल क्या करते हैं और वे कितने अमीर हैं।
Hina Khan Husband: क्या करते हैं हिना खान के हसबैंड रॉकी
हिना खान के पति रॉकी जैसवाल भी फिल्मी दुनिया से बिलॉन्ग करते हैं, जी हां! रॉकी जैसवाल एक फिल्ममेकर हैं, इसके साथ ही वे बिजनेस भी संभालते हैं। सबसे पहले हम आपको बता दें कि हिना खान जहां मुस्लिम धर्म से ताल्लकु रखती हैं, वहीं रॉकी जैसवाल एक मिडिल-क्लास मारवाड़ी परिवार से आते हैं, जी हां! उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। (Hina Khan Husband) हिना खान के पति रॉकी जैसवाल हिंदू धर्म को फॉलो करते हैं। हिना खान और रॉकी जैसवाल दोनों का धर्म अलग है, लेकिन इसके बावजूद इनके प्यार के बीच कभी भी इनका धर्म मुसीबत नहीं बना। हिना खान जहां रॉकी के साथ सभी त्यौहार में शामिल होती हैं, वहीं रॉकी भी हिना खान के साथ उनका हर त्यौहार मनाते हैं।
रॉकी का पूरा नाम जयन्त जायसवाल है, वे शुरुआत में अपने पिता के साथ उनकी स्टील फैक्ट्री में काम किया करते थे। साल 2005 में रॉकी ने मुंबई नगरी में कदम रखा और इवेंट मैनेजमेंट की नौकरी करने लगे। (Hina Khan Husband) वहीं साल 2009 में रॉकी के करियर में टर्निंग पॉइंट आया, दरअसल उन्हें टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर बनाया। वहीं आज के समय में रॉकी का खुद का प्रोडक्शन हाउस “हीरोस फॉर बेटर फिल्म्स” है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2017 में की थी। अपने प्रोडक्शन हाउस तले रॉकी म्यूजिक वीडियोज और फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। इसी के साथ ही रॉकी का कपड़े का बिजनेस भी है, जिसका नाम Katch klothing है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रॉकी जैसवाल की नेट वर्थ करीब 6-7 करोड़ होगी।