Imran Khan and Wife 17 years jail: पाकिस्तान की राजनीति में आज एक ऐसा भूचाल आया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। कभी क्रिकेट के मैदान पर अपनी उंगलियों पर दुनिया को नचाने वाले और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी है कि अब उनका ठिकाना सिर्फ जेल की कालकोठरी रह गया है। पाकिस्तान से आ रही ताजा खबरों ने इमरान समर्थकों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। यह सिर्फ एक सजा नहीं है, बल्कि एक कद्दावर नेता के राजनीतिक करियर पर पूर्णविराम लगाने की कोशिश मानी जा रही है। (Imran Khan and Wife 17 years jail) इस खबर के बाद से ही पूरे पाकिस्तान में तनाव का माहौल है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या ‘कप्तान’ अब कभी जेल से बाहर आ पाएंगे? आइए जानते हैं उस फैसले की पूरी हकीकत जिसने पाकिस्तान के सत्ता के गलियारों में मातम और जश्न का माहौल एक साथ पैदा कर दिया है।
Also Read –Bangladesh violence 2025: जल रहा है बांग्लादेश… हादी की हत्या के बाद हिंदू और हसीना समर्थक निशाने पर, चुनाव से पहले देश गृहयुद्ध की कगार पर?
Imran Khan and Wife 17 years jail: भ्रष्टाचार के मामले में लगा जोर का झटका
पीटीआई और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी 0को 17-17 साल जेल की सख्त सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब इमरान खान पहले से ही कई कानूनी लड़ाइयों में फंसे हुए थे। (Imran Khan and Wife 17 years jail) अदालत ने दोनों को सरकारी संपत्ति और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में दोषी पाया है। इमरान खान को पहली बार 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में दंगे भड़क उठे थे। इसके बाद अगस्त 2023 में तोशाखाना मामले में उनकी फिर से गिरफ्तारी हुई। अब इस नई सजा ने उनकी और उनकी पत्नी की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।
Also Read –Pakistan Attack News: पाकिस्तान फिर दहला…सुसाइड बॉम्बर ने मिलिट्री पोस्ट को उड़ाया, 4 सैनिकों की मौत
जेल की सलाखों के पीछे अकेला पड़ा कप्तान
इमरान खान की इस सजा के बाद पाकिस्तान सरकार पर भी सवाल उठने लगे हैं। दुनिया भर में इस बात की चर्चा है कि जेल के भीतर इमरान खान के साथ सही बर्ताव नहीं किया जा रहा है। (Imran Khan and Wife 17 years jail) यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी पाकिस्तान सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि इमरान खान को एकांत कारावास से बाहर निकाला जाना चाहिए और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। लेकिन इन अंतरराष्ट्रीय अपीलों के बावजूद, अदालत के इस 17 साल के कड़े फैसले ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इमरान खान के लिए राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अब देखना यह होगा कि इमरान की पार्टी और उनके समर्थक इस बड़े झटके का मुकाबला कैसे करते हैं और क्या पाकिस्तान की सड़कों पर फिर से विरोध की आग भड़केगी।