India- Pakistan War: भारत- पाकिस्तान संघर्ष के बीच बीते रात से फिलहाल बॉर्डर पर हालात सामान्य हो गए है। पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की फायरिंग नहीं की गई। (India- Pakistan War) इस बात की जानकारी खुद भारतीय सेना ने दी। उन्होने बताया कि अब तनाव की स्थिति नहीं है और बीती रात जम्मू- कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में शांति बनी हुई थी। सेना ने बॉर्डर के हालातों की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई है। बीते कुछ समय से ही यह पहली शांति वाली रात थी।
India- Pakistan War: जनजीवन हुआ सामान्य- सेना
भारतीय सेना ने आज सुबह बॉर्डर के हालातों की जानकारी देते हुए बताया कि वह सब सामान्य स्थिति में है। पाकिस्तान फिलहाल फायरिंग नहीं कर रहा है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि कही से किसी भी घटना की जानकारी नहीं आई है। इसी बीच अखनूर की एक वीडियो भी आज सुबह की आई है। जिसमें भारतीय सेना के अनुसार जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में सब कुछ सामान्य है।
संघर्ष विराम का यूएन ने किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस की तरफ से भी भारत पाकिस्तान सीजफायर के फैसले का स्वागत किया गया। महासचिव के उप प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल हम हालात पर नजर बनाये हुए है। संघर्ष कम करने के लिए सारे प्रयास किये जा रहे हैं। उधर, ब्रिटेन की तरफ से भी भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर शनिवार को बनी सहमति का स्वागत किया गया और दोनों देशों से तनाव कम करने की दिशा में प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।