India’s First Glass Tower: भारत के गुजरात राज्य में स्थित अहमदाबाद कई वजहों से फेमस है, अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर माना जाता है, अहमदाबाद अपने ऐतिहासिक स्थलों, जैसे साबरमती आश्रम, सिद्दी सैयद की जाली और जामा मस्जिद के लिए प्रसिद्ध है, इसी के साथ ही खान पान की चीजों से लेकर रेशम और सूती वस्त्रों के लिए भी अहमदाबाद काफी प्रसिद्ध माना जाता है, वहीं अब अहमदाबाद शहर में भारत का पहला ग्लास टावर भी बन गया है, जो पर्यटकों के लिए ओपन भी हो गया है, आइए आपको अहमदाबाद में खुले इस ग्लास टावर के बारे मे विस्तार से बताते हैं।
Also Read –Social Media Addiction India: रील, स्टेटस और स्टोरी
India’s First Glass Tower: अहमदाबाद में भारत का पहला ग्लास टावर
गुजरात के अहमदाबाद में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां देश विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। इन जगहों में एक कांकरिया झील भी है। (India’s First Glass Tower) जी हां! कांकरिया झील को “हौज़-ए-कुतुब” के नाम से भी जाना जाता था, यह अहमदाबाद की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। कांकरिया झील अहमदाबाद के मणिनगर में स्थित है। कांकरिया झील के आस पास कई मनोरंजन की चीजें मौजूद हैं, बच्चों के खेलने से लेकर बुजुर्गों और नवजवानों के लिए भी। जैसे कि टॉय ट्रेन, नाव की सवारी, चिड़ियाघर आदि।
वहीं अब कांकरिया झील के पास ही भारत का पहला ग्लास टावर भी बन गया है, जी हां! सोशल मीडिया पर ग्लास टावर के वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं, ग्लास टावर के ऊपर से झील का नजारा और अधिक खूबसूरत लगता है। (India’s First Glass Tower) यदि आप अहमदाबाद में हैं या फिर अहमदाबाद घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो कांकरिया झील आपको जरूर जाना चाहिए और वहां पर अभी हाल ही में ओपन हुए ग्लास टावर पर एक बार जरूर विजिट करना चाहिए।
कांकरिया झील पर स्थित भारत का पहला ग्लास टावर अहमदाबाद में बालवाटिका का हिस्सा है। इस टावर में कांच की दीवारें, कांच का शाफ्ट और भूकंप-रोधी सुरक्षा तकनीक है, जो इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाती है। बता दें कि इस ग्लास टावर को अगस्त 2025 में ओपन किया गया था। (India’s First Glass Tower) यदि आप भी इस ग्लास टावर का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कांकरिया झील में प्रवेश करना होगा और फिर बालवाटिका में जाना होगा, सबकी अलग अलग एंट्री फीस है। इस ग्लास टावर को बाहर से देखने में जितना मजा आता है, उससे कई अधिक गुना आनंद ग्लास टावर के ऊपर चढ़कर आता है, पहले तो आपको थोड़ा डर लग सकता है, लेकिन फिर आप काफी एंजॉय करने वाले हैं।
क्या है ग्लास टावर की एंट्री फीस
अहमदाबाद के कांकरिया झील के बालवाटिका में बनाए गए ग्लास टावर में एक बार में सिर्फ 20 लोगों को जाने दिया जाता है, लाइन काफी लंबी रहती है, इस वजह से काफी टाइम लग सकता है, वहीं ग्लास टावर में घूमने के लिए करीब 20 मिनट का समय दिया जाता है, यहां के टिकट की कीमत एक व्यक्ति की 170 रुपए है। (India’s First Glass Tower) बता दें कि ग्लास टावर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको कांकरिया गेट पर 10 रुपए की टिकट लेनी पड़ेगी, इसके बाद बालवाटिका की टिकट लेनी पड़ेगी, जिसकी कीमत 50 रुपए है और फिर ग्लास टावर में जाने के लिए 170 रुपए की टिकट लेनी पड़ेगी। (India’s First Glass Tower) इस तरह से टोटल 230 रुपए होगा। हालांकि 230 रुपए में आपको जो शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है, उसे आप लाइफटाइम के लिए याद रखेंगे। एक बार का जरूर ध्यान रखें कि ये सोमवार को बंद रहता है, हालांकि मंगलवार से लेकर रविवार में आप कभी भी यहां जा सकते हैं, ये सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक ओपन रहता है।
Also Read –Prayagraj Sri Mankameshwar Mandir: प्रयागराज का ऐसा शिव मंदिर, जहां हो चुकी है फिल्मों की शूटिंग