IndiGo Flight Engine Failed: बुधवार रात दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी जब उड़ान के दौरान उसका एक इंजन फेल हो गया।उड़ान भरने के कुछ समय बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। (IndiGo Flight Engine Failed) इसके बाद विमान ने रात लगभग 9:42 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
IndiGo Flight Engine Failed: उड़ान के दौरान इंजन हुआ फेल
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन मिड-एयर में फेल हो गया। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत ATC को अलर्ट किया और मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।
Also Read –Mamata Banerjee: ‘महाराष्ट्र में नाम कटवाकर जीते, अब बिहार में दोहराने की तैयारी…’, ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला
रात करीब 9:25 बजे विमान में इमरजेंसी अलार्म बजा जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। (IndiGo Flight Engine Failed) फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया। विमान को रात 9:42 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया।
इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में बताया कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट 6E-6271 में तकनीकी खराबी पाई गई। (IndiGo Flight Engine Failed) सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया जहां उसे सुरक्षित उतारा गया।
Also Read –Chandauli News: पर्यटकों पर ईंट पत्थर से हमला का प्रयास,बदमाशों का वीडियो देख हो जाएंगे दंग
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान के परिचालन से पहले उसकी पूरी जांच और जरूरी रखरखाव किया जाएगा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। जो जल्द रवाना होगी। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।