News
Jharkhand Election Phase-1: झारखंड चुनाव के पहले चरण में कहां-किनके बीच मुकाबला? जानें सभी 43 सीटों का हाल

Published
8 महीना agoon
By
News Desk
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी बुधवार (13 नवंबर) को है। पहले दौर में 43 सीटों के लिए मतदान है। इसके साथ ही पहले चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले दौर में सबसे ज्यादा छह सीटें पूर्वी सिंहभूम जिले में हैं। (Jharkhand Election Phase-1) इसके बाद पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और रांची जिले की पांच-पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां बुधवार को मतदान है। सबसे कम एक-एक सीट कोडरमा और रामगढ़ जिले की है।
झारखंड चुनाव के पहले चरण में चर्चित सीटों में सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व शामिल हैं। खास चेहरों की बात करें तो, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड चुनाव से पहले अगस्त में भाजपा में शामिल हो गए थे। (Jharkhand Election Phase-1) जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सामना जदयू नेता सरयू रॉय से है। सरयू रॉय ने 2019 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को शिकस्त दी थी।

जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास से है। (Jharkhand Election Phase-1) जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू से सामना होगा। वहीं, रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी हैं।
Jharkhand Election Phase-1: किनके बीच मुकाबला है?
झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा नीत एनडीए के बीच माना जा रहा है। पहले चरण की कुल 43 में से झामुमो ने 23 सीटों पर तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जिनमें से दो महागठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ भी हैं।
वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके बाद सुदेश महतो की आजसू ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
You may like
PM Modi in Bihar and Bengal: ‘बनाएंगे नया बिहार’, ‘बदलेगा बंगाल’! मोदी की डबल इंजन चाल से हिल गई सियासी जमीन
PM Dhan-Dhanya Agriculture Scheme: कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ऊर्जा में किया बड़ा बदलाव, जानिए कैसे ये फैसले देश को देंगे नई दिशा!
PM Dhan-Dhanya Agriculture Scheme: कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ऊर्जा में किया बड़ा बदलाव, जानिए कैसे ये फैसले देश को देंगे नई दिशा!
Prabhas News: प्रभास की रियल फोटो हुई वायरल पहचान पाना मुश्किल सर से गायब हुए बाल, देखें
Rahul Gandhi Assam visit: ‘हमें सजा दिलाने चले थे… खुद हैं बेल पर’! असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम हिमंत सरमा
Bangalore bomb threat: दिल्ली के बाद बेंगलुरु भी खतरे में! 40 स्कूलों को मिली बम की धमकी से मचा हड़कंप
Pingback: US: कौन हैं ट्रंप कैबिनेट में अहम पद पाने वाले अरबपति विवेक रामास्वामी? भारत से क्या नाता; जानें सबक