झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी बुधवार (13 नवंबर) को है। पहले दौर में 43 सीटों के लिए मतदान है। इसके साथ ही पहले चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले दौर में सबसे ज्यादा छह सीटें पूर्वी सिंहभूम जिले में हैं। (Jharkhand Election Phase-1) इसके बाद पलामू, पश्चिमी सिंहभूम और रांची जिले की पांच-पांच विधानसभा सीटें हैं, जहां बुधवार को मतदान है। सबसे कम एक-एक सीट कोडरमा और रामगढ़ जिले की है।
जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास से है। (Jharkhand Election Phase-1) जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू से सामना होगा। वहीं, रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी हैं।
वहीं, दूसरी एनडीए में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसके बाद सुदेश महतो की आजसू ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
Pingback: US: कौन हैं ट्रंप कैबिनेट में अहम पद पाने वाले अरबपति विवेक रामास्वामी? भारत से क्या नाता; जानें सबक