News

Karnataka: भाजपा नेता करंदलाजे-अशोक के खिलाफ केस दर्ज, नागमंगला हिंसा पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप

Published

on

Karnataka: कर्नाटक के नागमंगला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प के बाद विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. (Karnataka) अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मांड्या जिले में एक 45 वर्षीय पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर भाजपा नेताओं पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Karnataka: करंदलाजे-अशोक ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने 13 सितंबर को एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा था, “कर्नाटक के मांड्या में पुलिस ने प्रथम पूज्य गणेश को गिरफ्तार किया। राष्ट्र विरोधियों ने भगवान गणेश के ऊपर पत्थर और जूते फेंके। इसके साथ ही 25 से अधिक दुकानों में आग लगा दी गई। (Karnataka) मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर आरोपियों को बचा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस आज गणेश मूर्ति को पुलिस वैन में रखकर ले गई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कांग्रेस शासन में हिंदू खुद को अनाथ और उपेक्षित महसूस करते हैं।” कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “तीन उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस घटना में प्रतिबंधित संगठनों के सामिल होने का संदेह और भी मजबूत हो गया।”

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

पुलिस के अनुसार, नागमंगला में 11 सितंबर की रात को दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। (Karnataka) दो गुटों के बीच टकराव में कुछ दुकानों में भी आग लगा दी गी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

Sitapur : सीतापुर में मार्निंग वॉक पर निकलीं 3 लड़कियों को वाहन ने मारी टक्कर! दो सगी बहनों की मौत

1 Comment

  1. Pingback: Rahul Gandhi News : राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में टली सुनवाई, जानिए कब होगी अगली सुनवाई - India 24x7 Live TV

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version