News

Kartik Aaryan : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हुई मौत

Published

on

Kartik Aaryan : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जहां इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, तो वहीं उनके परिवार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर के मामा-मामी का देहांत हो गया है। यह घटना 13 मई की बताई जा रही है, जब मुंबई के घाटकोपर में तुफान की वजह से होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान गई थी और अब पता चला है कि इसमें कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हुई है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का हुआ निधन

Kartik Aaryan Mama Mami Death


खबरों की अनुसार, 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में तूफान की वजह से होर्डिंग गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी, अब पता चला है कि इस हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हुई है। दुर्घटना के 3 दिन बाद उनका शव मिला है।

कार्तिक आर्यन के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे और उनकी मामी का नाम अनीता चंसोरिया था। ये दोनों जबलपुर के सिविल लाइन्स के मरियम चौक में रहते थे।

Kartik Aaryan : कैसे हुई कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत


बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के मामा-मामी अपनी कार से मुंबई आए थे, यहां वो अपना वीजा बनवाने आए थे। उन्हें अपने बेटे यश के पास अमेरिका जाना था।

मुंबई से जबलपुर लौटते वक्त एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वे रुके और उसी वक्त हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनका बेटा यश अमेरिका से मुंबई पहुंच गए। हालांकि, अभी तक इस मामले में कार्तिक आर्यन उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Kartik Aaryan : मलबे में मिली थी दोनों की बॉडी


बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस को मलबे में दो बॉडी मिली थी। 3 दिन हो जाने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में बेटे ने अंगूठी से माता-पिता की पहचान की। बताया जा रहा है गुरुवार को यानी 16 मई 2024 को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

राजा भैया का बड़ा कदम : वोट से ठीक पहले राजा भैया ने बिगाड़ा BJP का खेल! सपा को हो गया फायदा....

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version