News
Kesari Chapter 2 Collection Day 1: छावा के रिकॉर्ड को क्या तोड़ पाएगी अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2

Published
4 महीना agoon
By
News DeskKesari Chapter 2 Collection Day 1: केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जालियावाला बाग शीर्षक वाली फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। आगामी ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा जालियावाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अक्षय कुमार भारत के शीर्ष बैरिस्टर सी.शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैंं, जो 1919 के नरसंंहार की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य से भिड़ते हैं। इसका निर्देशन करण सिंह त्यागी द्वारा किया जा रहा हैं। चलिए जानते हैं Kesari Chapter 2 पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी।
Kesari Chapter 2 Collection Day 1: केसरी चैप्टर 2 कलेक्शन डे 1
रिपोर्ट के अनुसार केसरी चैप्टर 2 भारत में पहले दिन 8 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। तो वहीं कहा जा रहा है कि इसको अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स से धीमी शुरूआत मिल सकती है। अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 109 करोड़ रूपए तक का कुल कलेक्शन किया था।

केसरी चैप्टर 2 को धर्मा प्रोडक्शन, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा समर्थित किया गया है। Kesari Chapter 2 एक रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। जिस तरह से सिनेमा में इस समय रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उसे देखते हुए यही लग रहा है कि Kesari Chapter 2 भी अक्षय कुमार की इस साल की हिट फिल्मों में से एक बन सकती हैं। क्योंकि पहली बार जालियावाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी कार्यवाही को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। जिसको वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर ने लड़ा था।

इससे पहले संभाजी महाराज की कहानी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। और ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यही नहीं अक्षय कुमार की स्काई फोर्स भी रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी थी। तो वहीं जिसको नहीं पता है उसे बता दे कि Kesari Chapter 2 अक्षय कुमार की 2019 में रिलीज हुई फिल्म केसरी का सीक्वल है। अब Kesari Chapter 2 बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन पहले दिन करेंगी। अभी सिर्फ इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके बारे में कंफर्मेशन तो 18 अप्रैल 2025 को ही मिलेगी। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
You may like
Mahavatar Narsimha: ‘वॉर 2’ को पीटकर साल की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई ‘महावतार नरसिम्हा’
Hera Pheri 3: अक्षय का नया वीडियो देख ‘हेरा फेरी 3’ फैन्स का दिल बुझ जाएगा!
Bigg Boss 19 Contestants: भोजपुरी की ये हॉट दिवा बिग बॉस में दिखाएंगी जलवा, एंट्री पक्की
Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा से तलाक ले रहीं सुनीता आहूजा, लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Giaa Manek Wedding: टीवी की गोपी बहु की हुई शादी, जानिए कौन है उनका रियल लाइफ अहम
Ek Chatur Naar Teaser: बेगम वर्सेज बादशाह! एक चतुर नार का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म