Loksabha Election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है। उनकी जीत के लिए उनके परिवार वालों के साथ ही फैंस भी कामना कर रहे हैं। कंगना खबर लिखे जाने तक मंडी सीट से 37,033 मार्जिन से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। चुनावी बिगुल फूंक चुकीं कंगना ने अपनी जन्मभूमि (हिमाचल प्रदेश) को लेकर बड़ी बात कही है।
कंगना रनौत पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी हैं। कंगना ने अपने लोकसभा क्षेत्र में खूब प्रचार किया। रैलियां कीं और लोगों के बीच गईं। विरोधी दलों ने कंगना के मुंबई का होने के कारण तंज भी कसे, जिसका उन्होंने अब जवाब दिया है।
शुरुआती रुझानों के आने के बाद कंगना रनौत ने सरकाघाट के धबोही स्थित अंबिका माता मंदिर में माथा टेका। इसके पहले उन्होंने फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां आशा रनौत उन्हें दही- शक्कर खिलाते हुए नजर आईं।