News

maharashtra: टांकों में इंफेक्शन, ऑस्ट्रेलिया तक इलाज, फिर ट्यूमर की हुई सर्जरी तो मिला पोछा, मच गया हड़कंप

Published

on

maharashtra: आपने सर्जरी के दौरान पेट में रुई के गोले रह जाने के मामले देखे होंगे। कभी कैंची रह जाती है तो कभी सर्जरी का कोई और टूल। अब महाराष्ट्र के लातूल में ऐसा मामला सामने आया है, जो चौंकाने वाला है। डॉक्टर्स ने सीजेरियन सेक्शन के दौरान एक महिला के पेट में पोछा (खून पोंछने वाला रुमाल) ही छोड़ दिया। (maharashtra) वह तीन महीने तक ऐसे ही रही। बाद में हालत बिगड़ी और मामला सामने आया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों ने कार्रवाई की बात कही है।

घटना लातूर जिले के औसा ग्रामीण अस्पताल में हुई। हबीबा वसीम जेवले गर्भवती थी। उसे प्रवस के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। (maharashtra) 23 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर डिलीवरी करवाई।

maharashtra: अस्पताल से छुट्टी के बाद टांकों से रिसने लगा पानी

हरीबा को डॉक्टरों ने तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल से छुट्टी होने के कुछ दिनों में ही महिला के पेट से पानी से रिसने लगा। डॉक्टरों ने टांकों में इंफेक्शन की बात कही। उसे लगाने के लिए ऑइनमेंट दिया गया और खाने की गोलियां दी गईं।

हबीबा दवा खाती रही लेकिन उसे कोई फायदा नहीं मिला। (maharashtra) फिर स्थानीय डॉक्टरों ने उसे लातूल के सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहां करीब 20 दिनों तक महिला का इलाज चला। उसके बावजूद उसे कोई फायदा नहीं मिला। पेट में दर्द बढ़ने लगा। टांकों की जगह से मवाद आने लगा। उसके बाद महिला ने ऑस्ट्रेलिया में दो निजी डॉक्टरों से इलाज कराया। लेकिन टांके नहीं भर रहे थे तो उन्होंने उमरगा के एक निजी अस्पताल में दिखाया।

डॉक्टर्स ने बताया ट्यूमर

प्राइवेट अस्पताल में हबीबा की सोनोग्राफी और सीटी स्कैन हुआ। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे बताया कि पेट में ट्यूमर है। ट्यूमर की सर्जरी करने को कहा गया। डॉक्टर्स ने सर्जरी की तो पेट में ट्यूमर जैसा दिख रहा कपड़े का गोला था, जो खून से सना हुआ ट्यूमर जैसा नजर आ रहा था। यह कपड़ा डेढ़ फुट का पोछे वाला कपड़ा था। महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि ये कपड़ा औसा के अस्पताल में रह गया।

महिला और उनके परिवार ने आरोप लगाते हुए एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। सिविल सर्जन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Rahul Gandhi on Reservation in US: Mayawati संग आरक्षण की बात पर सहमत OP Rajbhar,राहुल गांधी पर बरसे

1 Comment

  1. Pingback: Harris vs Trump: प्रेसिडेंशियल डिबेट में गूंजा रूस-यूक्रेन जंग का मुद्दा, हैरिस ने कहा- 'पुतिन हैं तानाशाह

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version