Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देश और दुनिया के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और उससे पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के जिक्र से की। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है, जहां कई क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।
Mann Ki Baat: खाड़ी देशों का जताया आभार
पीएम मोदी ने विशेष रूप से उन भारतीयों का जिक्र किया, जो रोजगार के सिलसिले में मध्य पूर्व और खाड़ी देशों में रह रहे हैं। उन्होंने वहां की सरकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर प्रकार की सहायता और सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। (Mann Ki Baat) उन्होंने इसे भारत के लिए संतोषजनक बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय नागरिकों का ध्यान रखा जा रहा है।
Also Read –Nepal News: नेपाल में ‘बालेन’ की सर्जिकल स्ट्राइक! स्कूलों से ‘विदेशी नाम’ आउट, छात्र राजनीति पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
ऊर्जा संकट पर भारत की तैयारी
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि जिस क्षेत्र में वर्तमान में संघर्ष चल रहा है, वही भारत की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा स्रोत है। (Mann Ki Baat) इस वजह से वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल को लेकर अस्थिरता और संकट की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत इस चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश की बढ़ी हुई क्षमता, मजबूत वैश्विक संबंध और सहयोग के कारण भारत ऐसी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है।
Also Read –Manisha Rani Video: मनीषा रानी को बॉर डांसर समझकर इवेंट मैनेजर ने दिया धक्का सामने आया वीडियो देखें
एकजुटता की अपील और राजनीति से परहेज
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतियों से भरा है और इससे बाहर निकलने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश और 140 करोड़ नागरिकों के हित से जुड़ा मामला है। उन्होंने सभी से जिम्मेदारी और एकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।