Pakistan Islamabad blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक जोरदार धमाके ने सन्नाटा फैला दिया। शहर के शहजाद टाउन इलाके में तरलाई इमामबाड़े में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ के हताहत होने की भी आशंका जताई जा रही है।
Pakistan Islamabad blast: राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू
धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। (Pakistan Islamabad blast) घायल लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग प्रभावित इलाके में जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Also Read –Chandauli: विकास के दावों पर सवाल: गौड़ीहर खास गांव में योजनाएं कागजों तक सीमित
अस्पतालों में अलर्ट
घटना की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। PIMS के प्रवक्ता के अनुसार, अस्पताल का मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। (Pakistan Islamabad blast) घायलों को लगातार PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में लाया जा रहा है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
धमाके का कारण और जांच
अभी तक धमाके के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर जांच कर रही हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। (Pakistan Islamabad blast) यह धमाका इस्लामाबाद में सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है, खासकर उस समय जब इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं।
Also Read –Hiba Rana Triple Talaq Case: जिस ट्रिपल तलाक़ का किया था विरोध, अब उसी की शरण में आईं मुनव्वर राणा की बेटी, जानें हिबा का वो बयान!
माहौल तनावपूर्ण
धमाके के बाद शहजाद टाउन में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। (Pakistan Islamabad blast) अधिकारियों ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अब तक घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और राहत कार्य जारी है।