parliament budget session: संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार दूसरे ज़ोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के बीच राहुल गांधी द्वारा चीन मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का ‘जिक्र’ करने से सदन में भयंकर विवाद खड़ा हो गया। (parliament budget session) इसके बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हंगामे का रूप ले लिया।
parliament budget session: क्यों छिड़ा विवाद ?
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चीन सीमा विवाद से जुड़े कुछ कथित अंशों का उल्लेख किया, जो पूर्व आर्मी चीफ की अभी तक प्रकाशित नहीं हुई पुस्तक से संबंधित बताए जा रहे हैं। (parliament budget session) इस पर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे कृष्ण प्रसाद टेने ने राहुल गांधी को बार-बार राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़े विषय पर बोलने की सलाह दी। लेकिन राहुल गांधी लगातार उसी मुद्दे पर अड़े रहे।
Also Read –India vs Pakistan U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को कूटा! सेमीफाइनल में मारी ग्रैंड एंट्री, आयुष म्हात्रे की कप्तानी ने बीच मैदान में पलटा मैच
स्पीकर पर फेंके गए कागज, सदन स्थगित
राहुल गांधी के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही। हंगामे के दौरान कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछाल दिए। (parliament budget session) इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, उस वक़्त स्पीकर की जिम्मेदारी दिलीप सेकिया निभा रहे थे। लेकिन, उस वक़्त भी हंगामा फिर तेज हो गया और विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर कागज फेंके। कुछ सांसद सदन की मेज पर चढ़ गए, जिससे संसद की गरिमा पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए।
Also Read –Parliament Budget Session: अमेरिका के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का बहिष्कार, जेपी नड्डा ने बताया गैर-राष्ट्रवादी व्यवहार
8 सांसद निलंबित, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
बता दे, स्पीकर पर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के आरोप में कुल 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इनमें कांग्रेस और CPM के सांसद शामिल हैं।
निलंबन के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संसद परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। (parliament budget session) कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर बोलने से रोका जा रहा है।
भाजपा का पलटवार: नियम तोड़ रहे राहुल गांधी
वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर संसद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सदन के नियमों का पालन नहीं कर रहे और जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जो चर्चा के विषय से अलग हैं। (parliament budget session) इसे लेकर सांसदों ने कहा कि लोकसभा कोई मजाक का मंच नहीं बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है। यहां नियमों के अनुसार ही बोलने की अनुमति होती है और सदन में कागज फेंकना या मेज पर चढ़ना अनुशासनहीनता है।
क्या है लोकसभा का नियम 349?
इस पूरे विवाद के केंद्र में लोकसभा का नियम 349 बताया जा रहा है। इसके अंतर्गत सदन में चर्चा के दौरान उसी विषय से संबंधित दस्तावेज, किताब या अखबार का उल्लेख किया जा सकता है। मौजूदा समय में चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर थी, लेकिन राहुल गांधी ने अप्रकाशित पुस्तक का हवाला दिया, जिसे नियमों के विरुद्ध माना गया।
संसदीय परंपराओं के अनुसार, आमतौर पर अप्रकाशित और अप्रमाणित सामग्री का सदन में उल्लेख करने की अनुमति नहीं दी जाती।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी हंगामा
इससे पहले भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी थी। सरकार जहां इस डील को बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्ष कई सवाल उठा रहा है।
अब भी सियासी संग्राम जारी
लोकसभा में लगातार हो रहे हंगामे ने संसद की कार्यवाही को बाधित कर दिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं और आगामी दिनों में यह विवाद और भी गंभीर होने की संभावना है। विपक्ष इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने का मामला बता रहा है, जबकि सरकार इसे अनुशासन और नियमों का उल्लंघन करार दे रही है।