राष्ट्रीय समाचार

Parliament Om Birla warning: ‘सदन की मर्यादा को… ऐसा नहीं चल सकता…’ लोकसभा में भड़के ओम बिरला ने ये क्या कह दिया?

Published

on

Parliament Om Birla warning: बजट सत्र के बीच संसद का माहौल लगातार गरमाया हुआ है। शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामे की तस्वीर देखने को मिली, जहां शोर-शराबे के चलते न तो सवाल पूछे जा सके और न ही चर्चा आगे बढ़ पाई। सदन की शुरुआत उम्मीद के साथ हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में नारेबाजी ने पूरी कार्यवाही को जकड़ लिया। नतीजा यह हुआ कि लोकसभा की कार्यवाही को पहले दोपहर तक और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

Parliament Om Birla warning: प्रश्नकाल शुरू होते ही बढ़ा हंगाम

लोकसभा की बैठक जैसे ही शुरू हुई, अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की शुरुआत कराई और बीजेपी सांसद राजपाल सिंह का नाम पूरक प्रश्न पूछने के लिए पुकारा। (Parliament Om Birla warning) नाम पुकारे जाने के साथ ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपनी सीटों से उठकर आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रश्नकाल चल ही नहीं सका।

Also Read –Govinda Wife Movie: गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा को मिली फिल्म, इस मशहूर डायरेक्टर ने दिया ऑफर

ओम बिरला की सख्त चेतावनी

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल सभी सांसदों का महत्वपूर्ण समय होता है और आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का प्रश्न भी सूचीबद्ध है। (Parliament Om Birla warning) ओम बिरला ने सदन को बताया कि इस सत्र में अब तक 19 घंटे 13 मिनट का कीमती समय हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ लोगों की अपेक्षा होती है कि संसद चले और यहां सार्थक चर्चा हो।

गतिरोध नहीं होने देंगे: स्पीकर

लोकसभा अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई नियोजित तरीके से सदन को बाधित करना चाहता है और उसकी मर्यादाओं को तोड़ना चाहता है, तो ऐसे हालात में सदन चलाना संभव नहीं है। (Parliament Om Birla warning) उन्होंने विपक्ष से अपील की कि सदन में संवाद और चर्चा का रास्ता अपनाया जाए। सोमवार से ही लोकसभा में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

Also Read –UP News: अवशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 8 किलो चांदी व दानपात्र की नकदी ले उड़े चोर

किन मुद्दों पर अड़ा विपक्ष

कांग्रेस समेत विपक्षी दल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन से जुड़े मुद्दे उठाने से रोके जाने पर नाराज हैं। (Parliament Om Birla warning) विपक्ष का आरोप है कि पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देने नहीं दिया गया। इसके अलावा आसन की अवमानना के आरोप में विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर भी विरोध जारी है।

9 फरवरी तक के लिए स्थगित सदन

हंगामा थमने के कोई आसार न देख लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली बैठक 9 फरवरी को होगी। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ही पारित कर दिया गया था, जिसे लेकर भी विपक्ष असंतोष जता रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version