राष्ट्रीय समाचार

Pawan Kheras House Raid: दिल्ली में पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, आरोपों के बाद बढ़ा सियासी घमासान

Published

on

Pawan Kheras House Raid: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस फिलहाल पवन खेड़ा से पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब उन्होंने दो दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

Pawan Kheras House Raid: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए असम सीएम की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और यूएई के पासपोर्ट हैं। इन आरोपों के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया और मामला तेजी से बढ़ता चला गया।

Also Read –Nagpur: बड़ा हादसा टला! नागपुर में RSS मुख्यालय के पास से विस्फोटक बरामद

सीएम हिमंत का पलटवार

इन आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उनकी हताशा और घबराहट को दिखाती है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए गए सभी आरोप आधारहीन हैं और वह उन्हें पूरी तरह खारिज करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा।

Also Read –Disha Vakani Father Death: TMKOC फेम दया बेन यानि Disha Vakani के पिता का हुआ निधन, कौन थे भीम वकानी ? जानिए

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम के बीच असम में चुनावी माहौल भी अपने चरम पर है। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है और आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में साइलेंस पीरियड लागू करने का ऐलान किया है। यह साइलेंस पीरियड मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा, जो मतदान खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का समय होता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version