News
PPS Rishikant Shukla: कौन हैं पीपीएस ऋषिकांत शुक्ला? जिनके पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, अखिलेश से ‘यारी’ पड़ गयी भारी
Published
1 सप्ताह agoon
By
News Desk
PPS Rishikant Shukla: कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे प्रकरण में पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ला का निलंबन अब तक की बड़ी कार्रवाई है। अखिलेश दुबे के बेहद करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मामले में सस्पेंड किये गये हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच भी शुरू हो चुकी है। (PPS Rishikant Shukla) जांच में उनके पास करीब 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया गया है। साथ ही अखिलेश दुबे गिरोह का सहयोग करने का गंभीर आरोप भी लगा है। हालांकि सीओ ऋषिकांत शुक्ला खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दे रहे हैं।
PPS Rishikant Shukla: कौन हैं पीपीएस ऋषिकांत शुक्ला
ऋषिकांत शुक्ला 2021 बैच के पीपीएस अफसर हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। उनका जन्म सात जुलाई 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम कुशेश्वर शुक्ला है। (PPS Rishikant Shukla) वर्तमान में ऋषिकांत शुक्ला क्षेत्राधिकारी भोगांव मैनपुरी में तैनात हैं।
जानें पूरा मामला
सीओ ऋषिकांत शुक्ल की कानपुर नगर में काफी लंबे समय तक तैनाती रही। पुलिस विभाग में आने के बाद वह 1998 से लेकर 2006 तक और फिर प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसम्बर 2006 से लेकर 2009 तक करीब 10 सालों से भी ज्यादा समय त कवह कानपुर नगर में ही तैनात रहे। पुलिस उपाधीक्षक पद पर 2021 में प्रोन्नति होने के बाद भी उन्नाव में तैनाती मिली। वर्तमान समय में ऋषिकांत शुक्ल मैनपुरी में तैनात हैं। (PPS Rishikant Shukla) बीते दिनों पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दुष्कर्म जैसे झूठे मामलों में फंसा भाजपा नेता रवि सतीजा को फंसाने के मामले में चर्चित वकील अखिलेश दुबे को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकरण की जांच एसआइटी ने शुरू की तो हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आये। एसआइटी जांच में यह खुलासा हुआ कि वकील अखिलेश दुबे के गिरोह में पुलिस ही नहीं बल्कि कई पत्रकार के साथ वकील भी शामिल हैं। जांच में सीओ ऋषिकांत शुक्ल का नाम भी सामने आया। (PPS Rishikant Shukla) एसआईटी जांच व सत्यापन में ऋषिकांत शुक्ला द्वारा स्वयं, परिवारीजन व साझेदारों के साथ लगभग 100 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि हुई है।
इनमें 12 जगहों पर 12 भूखंड और 11 दुकानें जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 92 करोड़ है। वहीं तीन अन्य स्थानों पर उपलब्ध संपत्तियां भी है, लेकिन उन संपत्तियों की अभिलेखीय साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। (PPS Rishikant Shukla) सूत्रों के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी संपत्तियां ऋषिकांत शुक्ल के पैन से जुड़ी हुई हैं। यह भी सामने आया है कि आर्यनगर में स्थित 11 दुकानें हैं, जो पड़ोसी साथी देवेन्द्र दुबे के नाम पर हैं।
इन पर अखिलेश दुबे का दरबारी होने का आरोप
अखिलेश दुबे प्रकरण में लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी विकास पांडेय, हरदोई में डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह, केडीए वीसी के पीए रहे महेंद्र कुमार सोलंकी (वर्तमान बस्ती में तैनात) और कश्यप कांत दुबे पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। (PPS Rishikant Shukla) इन सभी अफसरों पर साकेतनगर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे का दरबारी होने का आरोप है। सीओ और केडीए कर्मियों पर अखिलेश दुबे के सहयोगी होने के आरोप लगने पर एसआईटी ने दो बार अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी भेजा था।
You may like

PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी ने की भूटान के चौथे नरेश से मुलाकात, महोत्सव में लिया भाग
Anti Terror Operation: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ा वार, कुलगाम और शोपियां में 200 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की छापेमारी

Lucknow Jail High Alert: दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जेल अलर्ट मोड पर! 18 आतंकी आरोपियों पर रखी जा रही कड़ी नजर, बाहरी प्रवेश पर बैन

Delhi Blast: शाह ने संभाला मोर्चा! गृहमंत्री की हाई-लेवल मीटिंग में IB, NIA, NSG चीफ पहुंचे
Bihar Assembly Election 2025: बिहार से BJP की विदाई पक्की! NDA के इस बड़े नेता का आया बयान, भाजपा के भीतर मचा हड़कंप!

Pappu Yadav controversy: ‘भगवान के बाप की औकात नहीं…’ पप्पू यादव के बयान से घमासान, जनसुराज अध्यक्ष भड़के




