News

Pratapgarh News : लुटेरों ने चाचा भतीजे को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर

Published

on

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के चंघईपुर निवासी समीर सोमवार की रात करीब आठ बजे घर की ओर जा रहा था। बकुलाही नदी के करीब बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाश उसकी शादी में मिली नई बाइक, मोबाइल व रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाते हुए ग्रामीण की मदद से लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आसपास गांव के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगे।

Pratapgarh News : अज्ञात बदमाशों ने चाचा भतीजे को मारी गोली

गांव के प्रधान के परिवार के रोहित सिंह 32 व उनका भतीजा विपिन सिंह 30 अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी शोर शराबे के बीच बाइक सवार बदमाश आते दिखे। अचानक बदमाश फायरिंग करने लगे। एक गोली रोहित के गले में लगी और एक गोली विपिन की कमर में जा लगी।

Pratapgarh News : गंभीर हालत में किया गया रेफर

Gwalior Crime News: फसल की रखवाली कर रहे चाचा भतीजे को दो बाइक सवारों ने  गोली मारी - Gwalior Crime News Uncle nephew who was guarding the crop was  shot by two

ग्रामीणों के अनुसार खुद को फंसा देख बदमाश करीब सात राउंड फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल रोहित व विपिन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष देल्हूपुर धनंजय राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। थोड़ी देर बाद कुछ जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्ट : अमरनाथ यादव

Third Phase Voting Live : आज तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों वोटिंग...आ गई बड़ी खबर....

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version