Rajat Dalal Wedding: द 50 रियलिटी शो में नजर आए रजत दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं, जी हां! जहां एक तरफ फैंस चाहत पांडे संग उनका नाम जोड़ रहे थे, वहीं रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। रजत दलाल अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं, उनकी शादी की तस्वीरें यूं अचानक देख फैंस भी हैरान रह गए, लेकिन अब कमेंट बॉक्स में रजत दलाल को वे बधाईयां देने के लिए टूट पड़े हैं।
Rajat Dalal Wedding: शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल
बिग बॉस और द 50 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके रजत दलाल के फैंस अक्सर उनसे शादी से जुड़ा सवाल करते रहते थे और अब रजत दलाल ने जो सरप्राइज़ दिया है, फैंस के लिए हजम कर पाना थोड़ा मुश्किल हुआ, क्योंकि रजत दलाल अब सिंगल नहीं रहें, उन्होंने शादी कर ली है। (Rajat Dalal Wedding) रजत दलाल ने अपनी नई दुल्हनिया संग शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों की जोड़ी देखते बन रही है।
रजत दलाल ने अपनी वेडिंग की 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहने दूल्हे की तरह सजे धजे नजर आ रहें हैं, वहीं उनकी दुल्हनिया लाल कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रहीं हैं, दोनों एक साथ तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रहें हैं। (Rajat Dalal Wedding) अपनी वेडिंग तस्वीरों को साझा करते हुए रजत दलाल ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।” रजत दलाल के इस पोस्ट ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया, फिलहाल अब सेलिब्रिटी और फैंस रजत को उनकी नई शुरुआत के लिए जमकर बधाईयां दे रहें हैं।
इसी के साथ ही रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रहें हैं, “तो भाई जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं, जिस हिसाब से आप सभी ने प्यार दिया, आशीर्वाद दिया, जीवन में इतने आगे लेकर आए हो..सारे छोटे भाई और बड़े भाई आशीर्वाद देना।”