Rajya Sabha Retiring MPs: राज्यसभा में बुधवार को 37 सांसदों के कार्यकाल समाप्त होने के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इनमें कुछ सांसद दोबारा से अपने कार्यकाल के लिए चुने गए हैं, जबकि कुछ नए सदस्य भी राज्यसभा का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया और रिटायर हो रहे सांसदों के योगदान की सराहना की।
Rajya Sabha Retiring MPs: ‘सदन एक बड़ी यूनिवर्सिटी’
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्यसभा सदन न केवल कानून बनाने का स्थान है, बल्कि यह सांसदों के लिए एक बड़ी यूनिवर्सिटी भी है। उन्होंने कहा, “सदन में हमारी शिक्षा होती है और दीक्षा भी। (Rajya Sabha Retiring MPs) हर सांसद का योगदान महत्वपूर्ण है। नए सांसदों को वरिष्ठ नेताओं से सीखना चाहिए। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। रिटायर हो रहे सांसदों ने सदन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता शरद पवार की भी सराहना की।
Also Read –Nitish Kumar RS speculation 2026: आखिरी वक्त में नीतीश मारेंगे पलटी? RS जानें के फैसले बीच इस चीज ने बढ़ाई धड़कने, सहयोगी भी हक्के-बक्के
हर सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री ने रिटायर हो रहे सांसदों को याद दिलाया कि सदन में कई मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रत्येक सदस्य का योगदान अनमोल होता है। (Rajya Sabha Retiring MPs) उन्होंने कहा, “रास्ते में कुछ खट्टे-मीठे अनुभव आते हैं, लेकिन जब ऐसा अवसर आता है, तो हमें पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर सभी के योगदान को सराहना चाहिए। कई सांसद अनुभव लेकर समाज और सार्वजनिक जीवन में सार्थक योगदान देते रहेंगे।”
लंबा कार्यकाल और समर्पण
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यसभा में लंबा कार्यकाल कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान को विशेष रूप से उजागर किया। (Rajya Sabha Retiring MPs) उन्होंने कहा, “इन नेताओं ने अपना आधा से अधिक जीवन संसद के कामकाज और समाज की सेवा में लगाया। उनका समर्पण और योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”
Also Read –Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में
राजनीति में रिटायरमेंट नहीं होती
प्रधानमंत्री के बाद कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “राजनीति में लोग कभी रिटायर नहीं होते। (Rajya Sabha Retiring MPs) नेता न थकते हैं और न ही रिटायर। मुझे राजनीति में 54 साल हो गए हैं और आज भी मुझे सीखने की जरूरत है।” इस विदाई समारोह ने राज्यसभा में वरिष्ठ सांसदों के योगदान को याद करने और नए सांसदों के लिए मार्गदर्शन का अवसर प्रदान किया।