News

Ramayana Movie Cast: रामायण मूवी में मंदोदरी का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस

Published

on

Ramayana Movie Cast: बॉलीवुड की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रामायण जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े-बड़े स्टार हैं। फिल्म दो पार्टो में रिलीज होगी। रामायण पार्ट वन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसकी शूटिंग रणवीर और साई पल्लवी ने पूरी की है। तो वहीं अब रामायण पार्ट 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रामायण पार्ट 2 में रावण के साम्राज्य और उसके अंत की कहानी को दर्शाया जाएगा। तो वहीं रामायण पार्ट 2 की कास्ट को अब बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस ने ज्वाइन किया है।

Ramayana Movie Cast: रामायण मूवी पार्ट 2 मूवी कास्ट

नितेश तिवारी की रामायण मूवी में भगवान राम का किरदार रणवीर कपूर निभाएंगे, साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी, हनुमान जी का किरदार सनी देओल निभाएंगे तो वहीं रावण की भूमिका यश निभाएंगे। (Ramayana Movie Cast) अब जाकर फिल्म में मंदोदरी की एंट्री हो गई है। मंदोदरी का किरदार काजल अग्रवाल निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट कि माने तो Ramayana Part 2 की शूटिंग को काजल अग्रवाल जल्द ही ज्वाइन कर सकती हैं। वो रामायण मूवी में रावण की पत्नी का किरदार प्ले करेंगी। (Ramayana Movie Cast) काजल अग्रवाल की एंट्री से फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। काजल अग्रवाल को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म सिंकदर में देखा गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं मचा पाई है।

रामायण मूवी रिलीज डेट

रामायण पार्ट 1 दर्शकों को सिनेमाघरों में अगले साल दिवाली के अवसर पर देखने को मिलेगी। तो वहीं रामायण पार्ट 2 दर्शकों को 2027 दिवाली के अवसर पर देखने को मिलेगी। रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद ही मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। ताकि दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहे। इसलिए मेकर्स फिल्म के दोनों पार्ट के रिलीज में ज्यादा गैपिंग नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version