मनोरंजन

Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध

Published

on

Ramayana Teaser: साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भी है, जिसका इंतजार सिर्फ देश भर के ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शक कर रहें हैं। वहीं अब रामायण फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस निराश हो सकते हैं, जी हां! दरअसल रामायण मूवी का टीजर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया गया है और इसकी वजह भी सामने आ गई है, आइए जानते हैं।

Ramayana Teaser: रामायण मूवी का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण की चर्चा बड़े स्तर पर हो रही है, वहीं इस फिल्म को बनाने में नितेश तिवारी जमकर खून पसीना बहा रहें हैं। दर्शक रामायण मूवी से जुड़ी आने वाली हर छोटी बड़ी चीजों पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। (Ramayana Teaser) पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि रामायण मूवी का टीजर रामनवमी यानी कि 26 जनवरी को जारी किया जाएगा, जिसके लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन भी होगा। ये इवेंट मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में होने वाला था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ये इवेंट कैंसिल कर दिया गया है।

Also Read –s jaishankar: शुक्रिया हिंदुस्तान! जयशंकर ने कोच्चि में दी ईरानी युद्धपोत को जगह, ईरान ने जताया बड़ा आभार!

बता दें कि खबरें थीं कि रामायण मूवी का फर्स्ट लुक रामनवमी पर जारी किया जाएगा, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन कर मेकर्स रामायण का फर्स्ट लुक लॉन्च करने वाले थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड इवेंट को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण टाल दिया गया है। (Ramayana Teaser) अब ये इवेंट नहीं होगा, हालांकि उम्मीद है कि रामनवमी के दिन मेकर्स रामायण मूवी से कुछ न कुछ जरूर जारी करेंगे।

Also Read –Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच

रामायण मूवी कब होगी रिलीज

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण मूवी को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। रामायण मूवी में रणवीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दूबे, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। सुनने में आ रहा है कि रामायण का ट्रेलर जुलाई महीने में लॉन्च हो सकता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version