राष्ट्रीय समाचार

Rohini Acharya: “चाचा जी तड़ी पार…”, नीतीश के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य का ‘विस्फोटक’ वार, बिहार में हलचल तेज

Published

on

Rohini Acharya: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा। (Rohini Acharya) रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार… बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ पूरा हो गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार से जबरन इस्तीफा दिलवाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा ही पाया।”

Also Read –Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

रोहिणी ने आगे लिखा कि सत्ता से चिपके रहने की राजनीति का यही परिणाम होता है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री की कुर्सी से मोह के कारण अब नीतीश कुमार की स्थिति कमजोर हो गई है और उनका बिहार पर पकड़ भी ढीली पड़ गई है। (Rohini Acharya) उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के भीतर की पीड़ा को समझा जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता यानी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। (Rohini Acharya) उन्होंने यह कदम राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद उठाया है। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, किसी व्यक्ति को एक ही समय में दो सदनों का सदस्य बने रहने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में राज्यसभा सदस्य बनने के 14 दिनों के भीतर उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना जरूरी था।

Also Read –Rajat Dalal Wedding: रजत दलाल ने चोरी छिपे रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया झटका

नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को यह 14 दिन की समयसीमा पूरी होने से पहले ही उन्होंने एमएलसी पद छोड़ दिया। (Rohini Acharya) हालांकि, उन्होंने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है और वे फिलहाल इस पद पर बने रह सकते हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के विधायक नितिन नवीन ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। (Rohini Acharya) वे भी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं और नियमों के तहत उन्हें भी एक सदन की सदस्यता छोड़नी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार और नितिन नवीन समेत बिहार से चुने गए अन्य राज्यसभा सांसद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शपथ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि जब नीतीश कुमार ने मार्च के पहले सप्ताह में राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर की थी, तब भी रोहिणी आचार्य ने उन पर कई बार तंज कसा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि “आसमान से गिरे, खजूर पर अटके… चाचा जी,” और यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा रह गया। रोहिणी ने एक अन्य पोस्ट में यह भी आरोप लगाया था कि “सियासी समीकरणों में फंसकर नीतीश कुमार ने अपनी साख खो दी है।” नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले समय में सियासी माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version