Salman Khan: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। (Salman Khan) पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा करने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।
मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला था। धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए थे- जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या फिर पांच करोड़ रुपये दो। यह सलमान को एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी थी।
पुलिस संदेश की जांच कर रही है। इसे पहले पिछले हफ्ते 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के खिलाफ इसी तरह की धमकी मिली थी। तब बॉलीवुड अभिनेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और इसे न देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
Pingback: Delhi Pollution: स्मॉग में लिपटी राजधानी, हवा जहरीली; सांसों पर संकट बरकरार, AQI बढ़ा रहा दिल्लीवालों की चिंता