Sonakshi Sinha: बॉलीवुड में करीब ढाई दशक बिताने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा का रुख कर रही हैं। वे सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘जटाधारा’ से साउथ डेब्यू कर रही हैं। (Sonakshi Sinha) आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर फिल्म से सोनाक्षी की पहली झलक सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।
आज जारी हुए पोस्टर पर सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। ‘जटाधारा’ तेलुगु फिल्म है। इसमें सुधीर बाबू भी नजर आएंगे। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। ‘जटाधारा’ पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी
फिस्म ‘जटाधारा’ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘तू है मेरी किरण’ भी है। इसमें वे अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था।