News

Sonbhadra News : नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक..

Published

on

Sonbhadra News : रेणुकूट में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से दिल्ली में शुरू हुई। बैठक से पूर्व संस्था के प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में गए रेणुकूट निवासी रक्तदाता दिलीप दुबे ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि राष्ट्रपति ने संस्था के अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भारत की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृहद प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति व ‘सांस्कृतिक विधाएं बहुत महान हैं।

Sonbhadra News : राष्ट्रपति ने लिंग समानता व लड़कियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

युवा पीढ़ी को इनकी जानकारी होनी बेहद आवश्यक है। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न राज्यों व संस्कृतियों में सामंजस्य स्थापित करने का विशेष उल्लेख ‘किया।

राष्ट्रपति ने लिंग समानता व लड़कियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा में बताया कि आदिवासी समाज में लड़कियों के जन्म को शुभ मानकर खुशी मनाई जाती है। धीरे-धीरे भारत में बेटियों के प्रति समाज का नजरिया सकारात्मक हो रहा है।

sonbhadra News : रेणुकूट नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्रांड एंबेसडर : दिलीप दुबे

राष्ट्रपति से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें संस्था द्वारा राष्ट्र निर्माण, रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान व समाज की भलाई के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। नगर से गए निफा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में कार्य करते हैं, नौकरी के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

रक्तदान, अंगदान के साथ-साथ वह रेणुकूट नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं उनके द्वारा बनाए गए प्रयास फाउंडेशन से अब तक हजारों लोग जुड़ चुके हैं और प्रतिवर्ष रक्तदान करते हैं।


रिपोर्ट: सुनील ठाकुर

Ballia : बैरिया की क्रांतिकारी धरती से भाजपा ने दी चुनावी तैयारियों को धार, खुला चुनावी कार्यालय....

2 Comments

  1. Pingback: UP News : अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर, लखनऊ में भारत तिब्बत सहयोग मंच का रजत जयंती समा

  2. Pingback: Barabanki News : नेशनल फिटनेस डे पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और अ

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version