राष्ट्रीय समाचार

Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: ‘टारगेटेड किलिंग’ सिद्धांतों के विपरीत…, खामेनेई की मौत पर सोनिया गांधी का लेख, भारत की चुप्पी और PM मोदी के इजरायल दौरे पर साधा निशाना

Published

on

Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को साझा सैन्य अभियान चलाते हुए ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया। इसके अगले दिन, 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई की लक्षित हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष तेज हो गया है। क्षेत्रीय अस्थिरता लगातार बढ़ रही है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

Sonia Gandhi Article on Khamenei Death: भारत सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

इसी मुद्दे पर भारत में सियासी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लेख के जरिए ईरान पर हुए इस संयुक्त हमले और भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। (Sonia Gandhi Article on Khamenei Death) उन्होंने कहा कि जब दो देशों के बीच वार्ता जारी हो और उसी दौरान किसी मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष की लक्षित हत्या कर दी जाए, तो यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गंभीर दरार का संकेत है। उनके अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम पर नई दिल्ली की चुप्पी चिंताजनक है।

Also Read –Mr. Faisu Marriage: मिस्टर फैजू करेंगे जुलाई में शादी, जानिए कौन बनेंगी उनकी दुल्हनिया

उन्होंने लिखा कि भारत सरकार ने न तो इस हत्या की स्पष्ट निंदा की और न ही ईरानी संप्रभुता के उल्लंघन पर कोई सख्त टिप्पणी की। (Sonia Gandhi Article on Khamenei Death) उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने शुरू में केवल यूएई पर ईरान के जवाबी हमले की आलोचना की, लेकिन उससे पहले हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों पर कुछ नहीं कहा। बाद में बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता का उल्लेख जरूर किया गया, जबकि हमले उस समय हुए जब राजनयिक प्रयास जारी थे।

सोनिया गांधी ने तर्क दिया कि किसी विदेशी नेता की टारगेटेड किलिंग के बाद यदि संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लेख तक नहीं किया जाता, तो इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं। (Sonia Gandhi Article on Khamenei Death) उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का हवाला देते हुए कहा कि किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग निषिद्ध है। उनके अनुसार, ऐसी कार्रवाई इन सिद्धांतों के विपरीत है।

Also Read –Iranian Actress: ईरान की वो Actress जो खूबसूरती के मामले में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर भी साधा निशाना

उन्होंने हमले की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे के 48 घंटे के भीतर यह घटना हुई। (Sonia Gandhi Article on Khamenei Death) हाल ही में प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के प्रति समर्थन दोहराया था। ऐसे समय में, जब कई वैश्विक ताकतें और BRICS साझेदार देश दूरी बनाए हुए हैं, भारत का रुख बदलाव का संकेत देता है। कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से ईरान की जमीन पर बमबारी और लक्षित हत्या की निंदा की है और इसे क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर खतरनाक बढ़ोतरी बताया है। सोनिया गांधी ने याद दिलाया कि भारत की विदेश नीति ऐतिहासिक रूप से संप्रभुता की समानता, आंतरिक मामलों में दखल न देने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित रही है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version