UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक ने नशे में धुत होकर अपनी बहनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह दोनों बहनों से मारपीट भी करने लगा। पीड़ित बहनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शराबी युवक अपने पिता के निधन के बाद से शराब पीने का आदी हो गया है। आए दिन वह शराब पीकर घर आता है और अपनी मां और दोनों बहनों के साथ मारपीट करता है। बीते दिनों भी वह शराब पीकर घर आया और दोनों बहनों से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह दोनों बहनों से मारपीट करने लगा।
पीड़ित बहनों ने किसी तरह से अपने भाई से छुटकारा पाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
Pingback: IPL 2024: IPL फैंस को बड़ा झटका ! ये मैच विनर खिलाड़ी नहीं खेलेगा IPL 2024 - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़बरें और अपडेट