News

UP Politics: जानिए कब भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव?

Published

on

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में इंडिया अलायंस के तहत गठबंधन एलान हो चुका है, इसके बाद सभी सोंच रहे थे, कि समाजवादी पार्टी (UP Politics) के मुखिया अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में कब शामिल होंगे। अब इस सवाल का भी सभी को जवाब मिल गया है, कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

UP Politics: समय से पहले खत्म होगी न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक राहुल गांधी इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश की यात्रा पर होंगे। इस दौरान 5 मार्च को राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेंगे। लेकिन इस बीच छिंदवाड़ा की उनकी यात्रा रद्द हो गई है। जानकारी के मुताबिक 13-14 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई में हो सकता है। दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा में बाद में कई बदलाव किए गए हैं। उनकी यह यात्रा पहले 20 मार्च को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसे अब एक हफ्ते पहले विराम देने का प्लान तैयार हुआ है। इसी की वजह से उनकी मध्य प्रदेश की यात्रा की तारीख में भी बदलाव किया गया।

बता दें कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सीटों को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म हो गई है। लोकसा सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। सपा ने कांग्रेस को वाराणसी और प्रयागराज सहित कुल 17 लोकसभा सीटें दी हैं। जिनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर के अलावा फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट शामिल है। इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया भी कांग्रेस के खाते में गई है।

पेपर लीक मामले में UPP परीक्षार्थियों ने खोल दी सरकारी व्यवस्था की पोल.....

1 Comment

  1. Pingback: AAP Congress Alliance:नहीं छोड़ेंगे Congress का साथ, चाहे केजरीवाल को भेज दो हवालात- AAP नेताओं - भारतीय समाचार: ताज़ा ख़

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version