VIDEO: रॉयल मलेशियाई नौसेना (आरएमएन) के एक जहाज में बाढ़ जैसे हालात तब पैदा हो गए जब वह जोहोर राज्य के तट पर पानी के नीचे एक वस्तु से टक्करा गया था। (VIDEO) टक्कर इतनी जोरदार थी की जहाज के अंदर भारी बाढ़ जैसे हालात हो गए। पानी भरने के कारण चालकदल की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर निकाल लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आरएमएन ने कहा कि जहाज आंशिक रूप से डूब गया। यह घटना तांजुंग पेन्युसोप से दो समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में उस समय घटी जब वह उस क्षेत्र में एक अभियान चला रहा था। इसमें कहा गया कि रिसाव को रोकने और जहाज को स्थिर करने के प्रयास विफल होने के बाद सभी 39 चालकदल के सदस्यों को बचा लिया गया। अब सारा ध्यान जहाज को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाने पर है। उन्होंने कहा कि आरएमएन घटना के कारण का पता लगाने के लिए तत्काल एक विशेष जांच बोर्ड का गठन करेगा।
Pingback: UP Politics : क्या मायावती करेंगी बीजेपी के साथ गठबंधन ! जानें क्यों उठ रहे हैं ये सवाल ? - India 24x7 Live TV | Latest News Updates