News

Weather Update On June 17: लो.. शुरू हो गयी बारिश! यूपी में मानसून की जोरदार दस्तक, दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

Published

on

Weather Update On June 17: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की मार से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत भरी खबर आ गयी है। 17 जून 2025 यानी मंगलवार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। (Weather Update On June 17) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश में एंट्री कर दी है और इसके प्रभाव से दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक वर्षा, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावनाएं बनी रहेंगी।

Weather Update On June 17: Delhi में ‘येलो अलर्ट’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा था। हालांकि रविवार तड़के हुई हल्की वर्षा से गर्मी से कुछ राहत मिली थी। (Weather Update On June 17) मौसम विभाग ने 19 जून तक दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है, जिसमें 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे सतर्कता बरतने के साथ मौसम की अपडेट्स पर नजर बनाकर रखें।

Also Read –Lucknow Today News: यूपी के दशहरी आम की खुशबू पहुंची गल्फ तक, एफपीओ ने रचा नया इतिहास, दुबई को पहला सीधा निर्यात

राजस्थान: मानसून पूर्व वर्षा से राहत

राजस्थान के कई इलाकों में प्री-मानसून की वर्षा से तापमान में कमीआई है। जयपुर, चुरू, गंगानगर जैसे शहरों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का प्रभाव देखा गया। (Weather Update On June 17) मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में और वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 20 और 21 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में तेज वर्षा की दी गई है।

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दिया है और इसके प्रभाव से आज 17 जून को कई जिलों में तेज वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। (Weather Update On June 17) सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़ जैसे जिलों में भी बिजली गिरने का संकट भी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाएं।

Also Read –Israel air Laser defence technology: ईरान सुन ले…इजराइल का ‘लेजर डिफेंस’ दुश्मनों के लिए बना काल, पलक झपकते खाक हो जाएंगे दुश्मन

बता दे, देश के कई क्षेत्रों में मौसम का मिज़ाज बदलते हुए देखा जा सकता है और मानसून की रफ्तार तेज होती जा रही है। आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं के कारण सतर्कता बेहद जरूरी है। अपने राज्य और जिले के मौसम की जानकारी के लिए नियमित रूप से हमारी ख़बरों पर नज़र बनाकर रखें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Trending

Exit mobile version